Share Market Closing: बीते दिन हल्की बढ़ते के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. शुरुआती सेशन से ही बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा. निवेशकों ने मुनाफावसूली आज के सेशन में कम की. नतीजन सेंसेक्स 793.41 अंकों की बढ़त के साथ 75,402 पर और निफ्टी 281.25 की तेजी के साथ 23,694 अंकों पर बंद हुआ. मार्केट में आज कई सेक्टर्स में ग्रोथ दिखाई दी. अदाणी पोर्ट्स 2.59 फीसदी से ज्यादा उछला तो एचडीएफसी बैंक में 2.64 फीसदी का उछाल आया. हालांकि आज आईटी सेक्टर्स प्रेशर में नजर आया.
टॉप 5 गेनर्स (सेंसेक्स)
- भारती एयरटेल (5.53)
- इटरनल (3.03)
- एचडीएफसी बैंक (2.64)
- अदाणी पोर्ट्स (2.59)
- महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.23)
टॉप 5 लूजर्स (सेंसेक्स)
- इंफोसिस (-2.46)
- टेक महिंद्रा (-2.25)
- एचसीएल टेक (-1.65)
- टीसीएस (-0.95)
- हिंदुस्तान यूनिलीवर (-0.87)
कैसी रही सुबह की शुरुआत
सुबह बीएसई (BSE) सेंसेक्स 440.43 अंक (0.59%) की मजबूती के साथ 75,049.41 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सुबह 9:24 बजे तक ये 156.40 अंक (0.67%) उछलकर 23,569.00 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.
क्या है कच्चे तेल की चाल?
ईरान युद्ध को लेकर जारी चिंताओं ने क्रूड ऑयल की कीमतों को सपोर्ट दिया हुआ है. ब्रेंट क्रूड पिछले सत्र में 2% गिरने के बाद भी 106 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है, जबकि WTI क्रूड करीब 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. बाजार में तेजी के बावजूद निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान तनाव, 100 डॉलर के ऊपर बने कच्चे तेल के दाम, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली पर बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं