विज्ञापन

सोने-चांदी पर एक फैसला और भरभरा कर गिर गए ये ज्‍वेलरी स्‍टॉक्‍स, किन शेयरों का हुआ बुरा हाल?

Gold Jewellery Shares: बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ोतरी के बाद ज्वेलरी शेयरों में करीब 7% तक की भारी गिरावट देखी जा रही है.

सोने-चांदी पर एक फैसला और भरभरा कर गिर गए ये ज्‍वेलरी स्‍टॉक्‍स, किन शेयरों का हुआ बुरा हाल?
Gold ज्‍वेलरी से जुड़ी कंपनियों के शेयर पर कितना असर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील और फिर सोने-चांदी के आयात पर सरकार का कस्‍टम ड्यूटी बढ़ाने का फैसला... गोल्‍ड ज्‍वेलरी से जुड़े शेयर सोमवार को भी भरभरा कर गिरे थे और एक बार फिर बुधवार को ये शेयर धड़ाम हो गए. बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ोतरी के बाद ज्वेलरी शेयरों में करीब 7% तक की भारी गिरावट देखी जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने पर गोल्‍ड-सिल्‍वर ज्‍वैलरी की बिक्री पर सीधा असर पड़ेगा.

किन कंपनियों के शेयर लुढ़के? 

  • स्काई गोल्ड एंड डायमंड के शेयर 7% की गिरावट के 442 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. 
  • सुबह 11 बजे पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का शेयर 1.53% की कमजोरी के साथ 618 रुपये पर था. 
  • टाइटन का शेयर 0.59% की कमजोरी के साथ 4,034 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. 
  • कल्याण ज्वेलर्स 5.54% की कमजोरी के साथ 342 रुपये पर था. 
  • दक्षिण भारत के ज्वेलर्स थंगामयिल ज्वेलरी का शेयर 5.97% की कमजोरी के साथ 3,451 रुपये पर था. 

कस्टम ड्यूटी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेज उछाल देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 5.71% की तेजी के साथ 1,62,198 रुपये और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 5.75% की तेजी के साथ 2,95,111 रुपये पर था.  

केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है कस्‍टम ड्यूटी 

केंद्र सरकार की ओर से कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद सोने और चांदी पर आयात शुल्क (उपकर सहित) 6% से बढ़कर 15% हो गया है. वहीं, प्लेटिनम पर आयात शुल्क 6.4% से बढ़कर 15.4% हो गया है. इस कदम के जरिए सरकार की कोशिश वैश्विक अस्थिरता के दौर में चालू खाते घाटे को कम करना और विदेशी मुद्रा की बचत करना है.

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में वृद्धि विदेशी मुद्रा की बचत, चालू खाते की सुरक्षा, आवश्यक आयातों को प्राथमिकता देने और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक मजबूती को बढ़ाने के उद्देश्य से अपनाई गई सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है. साथ ही कहा कि इसमें व्यापक आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती का भी पूरा ध्यान रखा गया है.

ये भी पढ़ें:  रॉकेट की रफ्तार से भागे सोना-चांदी, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही 3 लाख के करीब पहुंचा सिल्‍वर, जानिए गोल्‍ड के ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market News, PM Modi Gold Appeal, Gold Import Duty, Import Duty On Gold Silver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com