विज्ञापन

Gold, Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा! इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद ₹1.62 लाख के पार, चांदी ₹3 लाख के करीब, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

Gold Silver Price Today May 14: सरकार द्वारा गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी को सीधे 15% करने के बाद बुलियन मार्केट में जबरदस्त हलचल है. MCX पर सोने का भाव जहां 1.62 लाख के पार निकल गया है, वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

Gold, Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा! इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद ₹1.62 लाख के पार, चांदी  ₹3 लाख के करीब, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट
Gold Silver Rate Today 14 May: मिडिल ईस्ट संकट और विदेशी मुद्रा के दबाव के बीच, क्या अब भारत में सोना खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर होने वाला है?
नई दिल्ली:

Gold and Silver News: अगर आप आज सोना या चांदी (Gold, Silver Price Today) खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें. सरकार द्वारा गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी (Gold Import Duty) 15% करने के बाद सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है. आज गुरुवार, 14 मई को MCX पर गोल्ड 1.62 लाख रुपये के ऊपर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है. मिडिल ईस्ट संकट, महंगा कच्चा तेल और रुपये में कमजोरी की वजह से बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

Gold Price Today: MCX पर फिर महंगा हुआ सोना

MCX पर 5 जून 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर गुरुवार सुबह 10:34 बजे 1,62,600 रुपये पर कारोबार करता दिखा. सोने में 414 रुपये यानी 0.26% की तेजी दर्ज की गई.दिन के कारोबार में गोल्ड का लो लेवल 1,61,027 रुपये और हाई 1,63,055 रुपये रहा.

Silver Price Today: चांदी में गिरावट, MCX पर ₹3 लाख के करीब भाव

MCX पर 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,97,892 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी. सिल्वर में 2,346 रुपये यानी 0.78% की गिरावट दर्ज की गई.दिन के दौरान चांदी का लो लेवल 2,94,450 रुपये और हाई 2,99,000 रुपये रहा.

दिल्ली में आज सोना-चांदी का क्या है रेट?

  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,62,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.
  • वहीं चांदी का रेट दिल्ली में 2,96,900 रुपये प्रति किलो है.
Latest and Breaking News on NDTV

Gold Duty बढ़ने के बाद क्यों महंगा हो रहा है सोना?

सरकार ने हाल ही में गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है. इसका मकसद गैर-जरूरी आयात को कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार बचाना है.भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड इंपोर्टर है. मिडिल ईस्ट संकट के चलते कच्चा तेल और खाद आयात बिल पहले से बढ़ा हुआ है. ऐसे में सरकार चाहती है कि सोने के आयात पर लगाम लगाई जाए ताकि विदेशी मुद्रा का दबाव कम हो सके.

Gold Import: भारत कितना सोना करता है आयात?

भारत का गोल्ड इंपोर्ट 2025-26 में 24% से ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया. हालांकि मात्रा के हिसाब से सोने का आयात 4.76% घटकर 721.03 टन रहा. अंतरराष्ट्रीय  बाजारों में सोने की कीमतों की वजह से भारत का गोल्ड इंपोर्ट बिल लगातार ऊंचा बना हुआ है.

RBI और भारतीय घरों के पास कितना सोना?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास 880.52 मीट्रिक टन सोना मौजूद है.वहीं भारतीय घरों के पास करीब 30,000 टन सोना होने का अनुमान है, जिसकी कीमत करीब 5 ट्रिलियन डॉलर बताई जाती है. यह दुनिया के सबसे बड़े निजी गोल्ड रिजर्व में शामिल है.

क्या Import Duty बढ़ाने से गोल्ड इंपोर्ट कम होगा?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से सोने के आयात की मात्रा पर असर पड़ा था, लेकिन ऊंची वैश्विक कीमतों के कारण कुल इंपोर्ट बिल ज्यादा ही बना रहा.इसके साथ ही ड्यूटी बढ़ने से गोल्ड स्मगलिंग और ग्रे मार्केट एक्टिविटी बढ़ने की चिंता भी बढ़ जाती है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर मिडिल ईस्ट संकट लंबा चलता है, कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और रुपया कमजोर होता है, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें-  WPI Data April 2026: अप्रैल में थोक महंगाई उछलकर 8.3% पर पहुंची, तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com