विज्ञापन

Share Market: लगातार दो दिन की गिरावट से उबरा बाजार, 2 लाख करोड़ का फायदा! मेटल उछला, आईटी फिसला

आज BSE पर लिस्‍टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 456.3 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 458.6 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ.

Share Market: लगातार दो दिन की गिरावट से उबरा बाजार, 2 लाख करोड़ का फायदा! मेटल उछला, आईटी फिसला
Share Market Today: आज शेयर मार्केट ने रिकवरी की है.

वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जिससे लगातार चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया. इस दौरान, सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 74,608.98 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 33.05 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 23,412.60 पर बंद हुआ. दिन के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 74,439.34 पर खुलकर 75,191.57 का इंट्रा-डे हाई और 74,134.48 लो बनाया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 50 23,362.45 पर खुलकर 23,582.95 का दिन का हाई और 23,262.55 का लो बनाया.

व्यापक बाजारों ने प्रमुख बेंचमार्कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.77 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

मेटल आज बाजार का किंग, आईटी फिसड्डी 

सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा निफ्टी आईटी में 1.13 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.97 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी बैंक और निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में भी गिरावट दर्ज की गई. 

वहीं निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके साथ ही निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल में 1.67 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.28 की तेजी देखने को मिली. इसके अतिरिक्त निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा में भी बढ़त दर्ज की गई.

किन शेयरों ने मारी बाजी, कौन-से शेयर फिसले 

निफ्टी 50 में एशियन पेंट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और सिप्ला के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे. वहीं, आयशर मोटर, एमएंडएम, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, पावरग्रिड औ टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

इस दौरान, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 456.3 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 458.6 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ.

ये भी पढ़ें: रॉकेट की रफ्तार से भागे सोना-चांदी, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही 3 लाख के करीब पहुंचा सिल्‍वर, जानिए गोल्‍ड के ताजा भाव

Gold Silver Prices: रॉकेट की रफ्तार से भागे सोना-चांदी, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही 3 लाख के करीब पहुंचा सिल्‍वर, जानिए गोल्‍ड के ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market News, Share Market Updates, Share Market 2026, NSE BSE Markets, Market Cap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com