देश में छोटे व्यापारियों की संख्या काफी अधिक है जो टैक्स से बचने के लिए GST के तहत रजिस्टर्ड नहीं होते हैं. हालांकि उनके पास GST नंबर नहीं होने पर उनके लिए काफी परेशानियां खड़ी हो जाती है. इसका सबसे बड़ा असर यह होता है कि छोटे व्यापारी ऑनलाइन बिक्री नहीं कर सकते हैं. इसके लिए GST नंबर होना जरूरी होता है. लेकिन व्यापारियों के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे GST के बिना भी ऑनलाइन बिक्री यानी फ्लिपकार्ड, अमेजन, Meesho जैसे प्लेटफॉर्म पर बिक्री कर सकते हैं.
छोटे व्यापारियों के लिए बनी है योजना
इस योजना को Composition Scheme कहते हैं जो GST सिस्टम का ही एक हिस्सा है. यह छोटे व्यापारियों के लिए ही बनाया गया है. यह उन व्यापारियों के लिए जिनका टर्नओवर 40 लाख रुपये के अंदर होता है.
ग्राहकों से नहीं वसूल सकते हैं GST
कंपोजिशन स्कीम के तहत व्यापारियों को इसमें 1 प्रतिशत ट्रेडर्स, 2 प्रतिशत मैन्युफैक्चरर्स और 5 प्रतिशत के दर से रेस्तरां जैसी सेवा के लिए टैक्स चुकाने होते हैं. हालांकि वह ग्राहकों से अलग से GST वसूल नहीं सकते हैं और उन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट का प्रोफिट भी नहीं मिलता है.
क्या है इसकी शर्तें
Composition Scheme के तहत व्यापारी ऑनलाइन बिक्री कर सकते हैं. हालांकि इसमें नियम थोड़ा अलग बनाया गया है. इस योजना के तहत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री कर सकते हैं लेकिन बिक्री केवल एक राज्य के अंदर ही हो सकती है. यानी इंटर स्टेट ई-कॉमर्स बिक्री करने की अनुमति नहीं होती है.
यह भी पढ़ेंः
हर रोज केवल 10 रुपये बचा कर बना सकते हैं 30 से 45 लाख रुपये का फंड, जानें आसान कैलकुलेशन
टाइम से क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के बाद भी गिर सकता है आपका क्रेडिट स्कोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं