मौजूदा समय में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. युवाओं में खासकर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने का क्रेज चल रहा है और वह खूब क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. वहीं ज्यादातर लोग ध्यान रखते हैं कि क्रेडिट कार्ड किसी तरह का फीस नहीं वसूले तो ऐसे में वह समय से अपना Credit Card बिल भी भरते हैं. उन्हें लगता है कि टाइम से बिल देने पर उनका क्रेडिट स्कोर या Cibil Score अच्छा रहेगा. हालांकि आपके पूरे बिल समय से पेमेंट के बावजूद Cibil Score कम होते दिखाई देता है. इसके पीछे अहम कारण होता है.
ऐसा नहीं है कि केवल समय से क्रेडिट कार्ड का भुगतान करने पर Cibil Score सही नहीं रहता है, बल्कि आप किस तरह से अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं यह भी मायने रखता है. ऐसे में आपको क्रेडिट कार्ड से जुड़ी बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
समय से भुगतान के बाद भी क्यों कम होता सिबिल स्कोर
समय से क्रेडिट कार्ड का भुगतान करने के बाद भी सिबिल स्कोर घटने का सबसे बड़ा कारण हाई क्रेडिट यूटिलाइजेशन (High Credit Utilization) है. इसका मतलब यह है कि आप क्रेडिट कार्ड से ज्यादा बाइलेंस को इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर आपके कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है और आप 80 से 90 हजार रुपये तक का बिल बनाते हैं तो यह आपके सिबिल स्कोर को प्रभावित करता है. या फिर आपक क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं तो भी आपका सिबिल स्कोर कम होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आप ज्यादा खर्च करते हैं तो ब्यूरो आपको क्रेडिट डिपेंड मानता है. यानी आप कर्ज पर ज्यादा निर्भर हैं.
इससे बचने के लिए आप अपने क्रेडिट कार्ड लिमिट का 30 प्रतिशत ही इस्तेमाल करें. साथ ही आप क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने की कोशिश न के बराबर करें.
मिनिमम ड्यू की जगह पूरा भुगतान करें
कुछ लोग लेट फीस से बचने के लिए पूरा भुगतान करने की बजाए मिनिमम ड्यू पेमेंट कर देते हैं. ऐसे में उन पर हर महीने कर्ज भार बढ़ता जाता है. इसके साथ ही भारी भरकम ब्याज भी चुकाना पड़ता है. मिनिमम ड्यू जमा कराने से आपके Cibil Score पर प्रभाव पड़ सकता है. इससे आपकी Credit History भी खराब होती है. इसलिए आप कोशिश करें की अपने पूरे बिल का भुगतान करें.
यह भी पढ़ेंः
क्या है NFC तकनीक? बिना इंटरनेट और पिन डाले कैसे ट्रांसफर हो जाएगा पैसा
LIC और EPFO में पड़े अनक्लेम पैसे का मुद्दा संसद में उठा, जानें कैसे आप कर सकते हैं रिकवर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं