विज्ञापन

Share Market Update: शेयर बाजार में हल्‍की तेजी, सेंसेक्‍स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त, जानिए रुपया चढ़ा या गिरा 

Share market Experts के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव न होने और ग्लोबल मार्केट के स्थिर रहने के कारण, हमारे बाजार सकारात्मक रुख के साथ एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं.

Share Market Update: शेयर बाजार में हल्‍की तेजी, सेंसेक्‍स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त, जानिए रुपया चढ़ा या गिरा 
Share Market Today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल?
(NDTV File Photo)

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर मार्केट की शुरुआत हल्‍की बढ़त के साथ हुई.  गुरुवार को मार्केट खुलने पर BSE सेंसेक्स 186 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,388 और निफ्टी 63 अंक या 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,142 पर था. शुरुआती कारोबार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर था. इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी हेल्थकेयर भी हरे निशान में थे.  

इसके अलावा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सूचकांक लाल निशान में थे. सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टाइटन, टीसीएस, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे. एक्सिस बैंक, इटरनल, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और एलएंडटी लूजर्स थे. 

आज कैसी है रुपये की चाल? 

रुपये में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरावट देखी गई. शुरुआती कारोबार में, ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वेस्ट एशिया संकट के कम न होने के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 96.31 पर आ गया. फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, FII की निकासी का असर स्थानीय मुद्रा पर बना रहा, जबकि घरेलू इक्विटी मार्केट में दिन की अच्छी शुरुआत ने इसे कुछ सहारा दिया. इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, रुपया डॉलर के मुकाबले 96.28 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से गिरकर 96.31 पर आ गया. बुधवार को स्थानीय मुद्रा में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 96.25 पर बंद हुई थी.

क्‍या है एक्‍सपर्ट की राय? 

जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव न होने और ग्लोबल मार्केट के स्थिर रहने के कारण, हमारे बाजार सकारात्मक रुख के साथ एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं. आने वाले दिनों में कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, इसलिए मार्केट इन नतीजों पर प्रतिक्रिया दे सकता है.

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई और सोल लाल निशान में थे. वहीं, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था. इस दौरान मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं और बुधवार को उन्होंने 735.83 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की और इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 704.93 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market News, Share Market Updates, Stock Market, Stock Market Live Updates, Stock Market Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com