विज्ञापन

TCS के शेयर 3.88% गिरे, अन्‍य टाटा कंपनियों के स्‍टॉक्‍स भी फिसले... एन चंद्रशेखरन के पद छोड़ने का असर

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) के पद छोड़ने की खबर सामने आते ही शेयर बाजार में टाटा ग्रुप के शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई.

TCS के शेयर 3.88%  गिरे, अन्‍य टाटा कंपनियों के स्‍टॉक्‍स भी फिसले... एन चंद्रशेखरन के पद छोड़ने का असर
Tata Sons Chairman पद से N Chandrasekaran के Resigns करते ही शेयरर्स हुए धड़ाम, जानें किस स्टॉक में आई कितनी किरावट
NDTV

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) के पद छोड़ने की खबर सामने आते ही शेयर बाजार में टाटा ग्रुप के शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई.

टाटा ग्रुप की सबसे अहम आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCPL) के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. TCS के शेयरों में कारोबार के दौरान इंट्राडे में 4% से 5% तक की बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई थी. दरअसल, इस खबर के सामने आते ही टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखा गया. नीचे प्रमुख शेयरों के बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर प्रदर्शन की सूची दी गई है. 

टीसीएस में आई सबसे ज्यादा गिरावट

इस खबर के बाद टाटा समूह के शेयरों के बाजार पूंजीकरण (market capitalization) में बुधवार को 46,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. यह गिरावट एन चंद्रशेखरन की ओर से टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में फिर नियुक्ति न चाहने के बयान के बाद आई, जिसमें टीसीएस (TCS), टाटा मोटर्स और तेजस नेटवर्क सबसे अधिक घटने वाले शेयरों में शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- N Chandrasekaran कौन हैं? टाटा में इंटर्न से शिखर तक का सफर, सरकार से पद्म भूषण सम्‍मान...अब छोड़ा चेयरमैन पद

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 3.88% की गिरावट के साथ दोपहर 12 बजकर 27 मिनट में 2350.8 पर कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि तेजस नेटवर्क 3.06% की गिरावट के साथ 517.25 पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.81% गिरा, टाटा कम्युनिकेशंस में 1.63% का नुकसान हुआ और टाटा स्टील 1.55% घटा. टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) 1.24% गिरा, जबकि टाटा पावर और टाटा एक्सी में भी 1.20% की गिरावट देखी गई. साथ ही इंडियन होटल्स कंपनी 1.07% गिरा, वोल्टास 0.88% घटा, टाटा इन्वेस्टमेंट्स में 0.69% की गिरावट आई और ट्रेंट 0.25% टूट गया. 

यह भी पढ़ें- टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पद छोड़ा 18 अगस्‍त को होने वाली AGM से पहले बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Shares, Tata Shares Fall, Tata Group, N Chandrasekaran, Stock Market Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com