विज्ञापन

Stock Market Today: दो दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, खुलते ही झूमे सेंसेक्स और निफ्टी

Stock Market Updates: 1 जुलाई को बाजार में तगड़ा बैकबाउंस देखने को मिल रहा है. आज की तेजी से पिछले दो दिनों में बाजार ने जो गिरावट झेली थी, उस पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.

Stock Market Today: दो दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, खुलते ही झूमे सेंसेक्स और निफ्टी
Stock Market News Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जुलाई महीने और नए कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन की शुरुआत राहत भरी रही है. पिछले लगातार दो सत्रों से जारी गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए आज यानी बुधवार,1 जुलाई  को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले हैं. बाजार की ओपनिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी 50 (Nifty 50) दोनों में ही 0.27% की मजबूती देखी गई. हालांकि, देश में मानसून की सुस्ती को लेकर बाजार में थोड़ी चिंता भी देखी जा रही है.

सेंसेक्स 206 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार

विदेशी बाजारों में आई मजबूती के दम पर बुधवार सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 206.52 अंक उछलकर 76,685.19 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 भी 63.55 अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए 23,929.30 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

मीडिया और एफएमसीजी स्टॉक्स में खरीदारी

आज सुबह बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा तेजी मीडिया, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी , आईटी और रियल्टी शेयरों में है. निफ्टी मीडिया, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ दौड़ रहे हैं. दूसरी तरफ, मेटल शेयरों में आज गिरावट है और निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 0.61% टूट गया है.

इन शेयरों ने दिखाया दम

 एमएंडएम, टाइटन, इटरनल, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बीईएल गेनर्स थे.वहीं, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और ट्रेंट लूजर्स थे .

ग्लोबल मार्केट का मिला सपोर्ट, लेकिन मानसून है बड़ी टेंशन

बाजार के जानकारों का कहना है कि दुनिया भर के बाजारों से तो भारतीय शेयरों को पूरा सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन देश में कमजोर मानसून इस वक्त सबसे बड़ी घरेलू चिंता बना हुआ है. अगर बारिश में इसी तरह की कमी बनी रही, तो इससे गांवों और कस्बों में सामान की मांग घट सकती है और महंगाई बढ़ सकती है. इसी वजह से कई बड़े निवेशक अब अपना पैसा फार्मा, हेल्थकेयर और पावर जैसे सेक्टर सेक्टरों में लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  ATF Price cut: हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! जेट फ्यूल के दाम में बड़ी कटौती, आज से लागू हुए नए रेट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Share Market News, Sensex Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com