विज्ञापन

BPSC ने प्रदर्शन के बीच जारी किया TRE-4 का नोटिफिकेशन, बिहार में 32388 शिक्षक पदों पर भर्ती

बिहार में जिस टीआरई-4 नोटिफिकेशन को लेकर पिछले लंबे समय से प्रदर्शन चल रहा था, उसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. बीपीएससी की तरफ से ये डीटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

बिहार में टीआरई-4 नोटिफिकेशन जारी

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आखिरकार जारी हो चुका है. बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से इस बड़ी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसे लेकर पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे. इस शिक्षक भर्ती के तहत कुल 32388  पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इसी मामले को लेकर पटना में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जुटे थे और सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था, छात्रों के प्रदर्शन के बीच ये नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिससे बिहार सरकार को जरूर थोड़ी राहत मिल सकती है. 

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के पीडीएफ को अच्छी तरह से चेक कर लें. 

आवेदन करने के लिए शर्तें 

  • कक्षा 1 से 5: CTET Paper-I या BTET Paper-I पास होना अनिवार्य
  • कक्षा 6 से 8: CTET Paper-II या BTET Paper-II पास होना अनिवार्य
  • कक्षा 9 से 10: STET Paper-I पास होना अनिवार्य
  • कक्षा 11 से 12: STET Paper-II पास होना अनिवार्य

TET में कितने नंबर जरूरी?

  • सामान्य (पुरुष): 60%
  • सामान्य (महिला)/ पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 55%
  • SC/ST/दिव्यांग: 50%

यहां देखें पूरा TRE-4 नोटिफिकेशन - 

क्या है योग्यता 

  1. प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5): न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) और 2 वर्षीय D.El.Ed
  2. मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8): संबंधित विषय में स्नातक और D.El.Ed या B.Ed
  3. माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10): संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर और B.Ed
  4. उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 से 12): संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और B.Ed

आयु सीमा (1 अगस्त 2026 के अनुसार)

  • कक्षा 1-5 और 6-8: 18 साल
  • कक्षा 9-10 और 11-12: 21 साल
  • अधिकतम आयु सीमा: 37 साल (अनारक्षित वर्ग)
  • अनारक्षित (महिला)/BC/EBC: 40 वर्ष
  • SC/ST (पुरुष और महिला): 42 साल

क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?

  • MCQ, कुल 150 सवाल
  • कुल 150 अंकों की परीक्षा 
  • 2 घंटे 30 मिनट का समय 
  • हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे
  • हर सवाल में 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे
  • बिना हल किए सवालों पर कोई अंक नहीं कटेगा

आरक्षण और जरूरी नियम

डोमिसाइल नियमों की बात करें तो, इस भर्ती में आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा. वहीं महिलाओं के आरक्षण में, प्राथमिक शिक्षकों (1-5) के पदों में 50% आरक्षण और मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में 35% आरक्षण दिया जाएगा. आरक्षण का दावा करने के लिए जाति, आय और क्रीमीलेयर रहित (NCL) प्रमाण पत्र पिता के नाम और पते के साथ होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें - UGC NET उम्मीदवारों को क्या दोबारा फॉर्म भरना होगा, नया एडमिट कार्ड कब आएगा? तमाम सवालों के जवाब 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TRE-4 Notification Ka Update, Bihar TRE 4 Notification, Bihar Teachers Recruitment, TRE-4 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com