विज्ञापन

ATF Price cut: हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! जेट फ्यूल के दाम में बड़ी कटौती, आज से लागू हुए नए रेट्स

ATF Prices Today,1 July: मिडिल ईस्ट टेंशन के बाद पहली बार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटे, ₹5 प्रति लीटर की बड़ी कटौती से घरेलू एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ATF Price cut: हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! जेट फ्यूल के दाम में बड़ी कटौती, आज से लागू हुए नए रेट्स
Aviation Fuel Price in India: पश्चिम एशिया संकट के बाद यह पहला मौका है जब तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की है.

Aviation Fuel Cut:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बाद घरेलू एयरलाइन कंपनियों के लिए 1 जुलाई की सुबह एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर लेकर आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर की बड़ी कटौती कर दी है. इस बड़ी गिरावट के बाद अब देश में घरेलू एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल की नई कीमत घटकर ₹110 प्रति लीटर पर आ गई है.

ATF के दामों में की गई यह कटौती आज यानी 1 जुलाई से ही पूरे देश में लागू हो गई है. इस कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब जेट फ्यूल की कीमत घटकर ₹110 प्रति लीटर पर आ गई है. 

पश्चिम एशिया संकट के बाद पहली बड़ी कटौती

पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में भारी उबाल आ गया था. इस संकट की वजह से भारत में भी जेट फ्यूल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे,जिससे एयरलाइन कंपनियों पर दबाव काफी बढ़ था.  उस रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद यह पहला मौका है जब तेल कंपनियों ने की कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की है.

कच्चे तेल में भारी गिरावट का असर

एविएशन फ्यूल प्राइस में आई इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों का धड़ाम होना है. दरअसल, पिछले काफी समय से मिडिल ईस्ट में जो युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई थी, उसमें अब सुधार देखने को मिल रहा है. अमेरिका- ईरान के बीच युद्ध को टालने के लिए शांति वार्ता शुरू हो गई है, जिससे तनाव काफी कम हो गया है. इस शांति समझौते की खबरों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स गिरकर 73.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड फ्यूचर्स का दाम 70 डॉलर के नीचे फिसलकर 69.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

एयरलाइंस के खर्चों में आएगी कमी, लेकिन ये है पेंच

इस हालिया कटौती से घरेलू एयरलाइंस कंपनियों को अपने ऑपरेशनल खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है,  क्योंकि किसी भी फ्लाइन को ऑपरेट करने के कुल खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा जेट फ्यूल का ही होता है. हालांकि, जानकारों का कहना है कि इस कटौती का असली और पूरा फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि हर एयरलाइन कंपनी अपना फ्यूल कैसे खरीदती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए 'हेजिंग'  की क्या रणनीति अपनाती है. 

दूसरी ओर,तेल कंपनियों द्वारा जेट फ्यूल के दाम कम करने से एयरलाइंस कंपनियों का खर्च घटेगा.ऐसे में अगर कच्चे तेल में यह नरमी आगे भी जारी रही, तो आने वाले समय में आम जनता के लिए हवाई टिकटें (Flight Tickets Price) भी सस्ती हो सकती हैं. इससे हवाई जहाज से सफर करने वाले आम जनता को भी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ATF Price, ATF Price Cut, ATF Price For Domestic Airlines, ATF Price India, Jet Fuel Price Cut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com