विज्ञापन

Stock Market Today: हफ्ते के पहले ही दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 250 अंक लुढ़का

Sensex Nifty Fall Today: 17 अगस्त 2026 को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स 268 अंक गिरकर 77,740 और निफ्टी 66 अंक टूटकर 24,299 के स्तर पर खुला. ईरान-अमेरिका तनाव और क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं.

Stock Market Today: हफ्ते के पहले ही दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 250 अंक लुढ़का
Stock Market News Today: पिछले हफ्ते भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई थी.

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 17 अगस्त 2026,सोमवार, को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई. बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 268 अंक (0.34%) की गिरावट के साथ 77,740.43 पर आ गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty) भी 66.55 अंक (0.27%) टूटकर 24,299.45 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. 

किन सेक्टर में तेजी, कहां गिरावट?

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो,  निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में  सबसे अधिक गिरावट आई, जो 0.98 प्रतिशत तक फिसल गया. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एफएमसीजी में भी 0.9 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. रियल्टी, सीमेंट, आईटी, एनर्जी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया.

हालांकि कुछ सेक्टरों में खरीदारी भी देखने को मिली. निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स लगभग 0.45 प्रतिशत मजबूत हुआ.

बाजार में गिरावट के बावजूद इन शेयरों ने कराई कमाई

निफ्टी50 इंडेक्स में एचसीएलटेक, इंफोसिस, टीएमपीवी, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि एचडीएफसी लाइफ, हिंडाल्को, मैक्स हेल्थ, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड करते हुए नजर आए.

आज क्यों गिरा शेयर बाजार?

शेयर बाजार में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें में तेजी हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर करीब 89 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है.

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में महंगे क्रूड ऑयल से देश का आयात बिल बढ़ने, महंगाई  और भारतीय कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ने की आशंका बढ़ जाती है. हालांकि, बीते शुक्रवार को विदेशी और घरेलू दोनों निवेशकों (FIIs और DIIs) ने भारतीय बाजारों में खरीदारी की थी, लेकिन ग्लोबल टेंशन के चलते बाजार पर दबाव बना हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Share Market Today, Sensex Nifty News Today, Sensex Nifty Opening Today, Crude Oil Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com