विज्ञापन

युद्ध के बीच भारतीय कंपनियों की चांदी: टॉप 10 में से 9 का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई शानदार तेजी ने देश की दिग्गज कंपनियों की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा किया है. बीते कारोबारी सप्ताह में भारत की शीर्ष 10 में से 9 सबसे मूल्यवान कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में कुल ₹2.51 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जानिए किस कंपनी ने मारी बाजी और कौन पिछड़ा.

युद्ध के बीच भारतीय कंपनियों की चांदी: टॉप 10 में से 9 का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा
देश की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का मार्केटकैप में 2.51 लाख करोड़ रुपए का हुआ इजाफा.
NDTV

Indian Stock Market Market Cap: वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव और अनिश्चितताओं के माहौल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है. बीते कारोबारी सप्ताह में भारतीय इक्विटी बाजार में आई जोरदार तेजी की वजह से देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में कुल 2.51 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

27 से 31 जुलाई के कारोबारी सत्र के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट पर नया उत्साह भर दिया.

बजाज फाइनेंस को Q1 नतीजों का मिला फायदा

बीते सप्ताह बाजार पूंजीकरण में सबसे बड़ी और धमाकेदार बढ़ोतरी बजाज फाइनेंस के खाते में दर्ज की गई. इस दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 80,345.97 करोड़ रुपए बढ़कर 7,10,817.51 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया. कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अपने कुल शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 28% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 8% से अधिक का उछाल देखने को मिला.

रिलायंस, एयरटेल और टीसीएस में भी जोरदार इजाफा

बाजार की तेजी में टेलीकॉम, आईटी और एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनियों ने भी अहम योगदान दिया. इस दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 44,959.50 करोड़ रुपए बढ़कर 12,30,005.63 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, टीसीएस देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी का मूल्यांकन 40,414.03 करोड़ रुपए बढ़कर 8,55,894.78 करोड़ रुपए पहुंच गया. वहीं, देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 39,447.35 करोड़ रुपए बढ़कर 17,69,108.79 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. 

बैंकिंग सेक्टर, एलएंडटी और एलआईसी का भी जलवा

दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी और प्रमुख सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों ने भी निवेशकों की संपत्ति में इजाफा किया. 

  •  लार्सन एंड टुब्रो (L&T): मार्केट कैप 21,096.80 करोड़ रुपए बढ़कर 5,41,844.69 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
  •  भारतीय स्टेट बैंक (SBI): एसबीआई का मूल्यांकन 10,845.97 करोड़ रुपए बढ़कर 9,47,799.81 करोड़ रुपए हो गया.
  •  एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): बैंक का मार्केट कैप 8,164.73 करोड़ रुपए बढ़कर 11,52,150.63 करोड़ रुपए दर्ज किया गया.
  •  एलआईसी (LIC) व आईसीआईसीआई बैंक: एलआईसी का मूल्यांकन 4,427.49 करोड़ रुपए बढ़कर 5,37,435.05 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 1,660.37 करोड़ रुपए बढ़कर 10,29,878.30 करोड़ रुपए रहा.

हिंदुस्तान यूनिलीवर अकेला रहा नुकसान में

जहां एक तरफ 9 कंपनियों ने मिलकर 2.51 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया. वहीं, एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) बीते हफ्ते एकमात्र ऐसी कंपनी रही, जिसे नुकसान का सामना करना पड़ा. कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10,326.46 करोड़ रुपए घटकर 4,93,602.13 करोड़ रुपए रह गया है.

ये हैं देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियां

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL)
  • भारती एयरटेल
  • एचडीएफसी बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
  • बजाज फाइनेंस
  • लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
  • लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC)
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)

यह भी पढ़ें- दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री शुरू! जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

भारतीय शेयर बाजार में बनी यह मजबूती यह दर्शाती है कि वैश्विक स्तर पर चल रही उथल पुथल के बावजूद भारत की दिग्गज कंपनियों का प्रदर्शन और कॉर्पोरेट आय मजबूत बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- डैड या खराब मेट्रो कार्ड का पैसा नहीं डूबेगा! बस करना होगा ये छोटा सा काम, जानें बैलेंस ट्रांसफर का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market, Indian Economy, Market Cap, RELIANCE, Bajaj Finance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com