Delhi Metro Card Damaged Balance Transfer Process: दिल्ली मेट्रो (DMRC) में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए मेट्रो स्मार्ट कार्ड एक बेहद जरूरी साथी है, लेकिन कई बार कार्ड के मुड़ जाने, क्रैक होने या उसकी चिप खराब हो जाने की वजह से वह ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट पर काम करना बंद कर देता है और अनरीडेबल (Unreadable) दिखाने लगता है.
अगर आपका मेट्रो कार्ड भी डैड या खराब हो गया है, तो आपको अपना बचा हुआ बैलेंस खोने की बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है. दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के नियमों के तहत आप आसानी से अपने पुराने कार्ड का पूरा बैलेंस नए कार्ड में ट्रांसफर करवा सकते हैं.
मेट्रो स्टेशन जाने से पहले साथ रखें ये 2 जरूरी चीजें
पुराने कार्ड से बैलेंस नए कार्ड में ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपके पास जिन दो चीजों का होना जरूरी है. उनमें वह कार्ड जो काम नहीं कर रहा है और जिसका बैलेंस आपको ट्रांसफर कराना है. दूसरा चालू मेट्रो कार्ड यानी जिसमें आप अपना पुराना पैसा ट्रांसफर करवाना चाहते हैं.
बैलेंस ट्रांसफर का ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
बैलेंस ट्रांसफर कराने के लिए आपको किसी बड़े ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, यह काम आपके पास के ही मेट्रो स्टेशन पर हो जाएगा. लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- अपने नजदीकी किसी भी दिल्ली मेट्रो स्टेशन के Customer Care Centre पर जाएं.
- काउंटर पर मौजूद DMRC कर्मचारी को अपना खराब कार्ड दें.
- वे कार्ड रीडर मशीन में कार्ड रखकर यह चेक करेंगे कि कार्ड फिजिकली या टेक्निकली ब्लॉक/डैड है या नहीं.
- कार्ड की पुष्टि होने के बाद आपको एक छोटा सा रिफंड ट्रांसफर फॉर्म दिया जाएगा.
- इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और पुराने कार्ड का नंबर भरें.
- फॉर्म भरने के बाद आपको अपना डैड कार्ड कस्टमर केयर काउंटर पर ही जमा करना होगा.
- इसके बाद अपना दूसरा चालू मेट्रो कार्ड कर्मचारी को दें.
- वे अपने सिस्टम में आपके नए कार्ड को पुराने कार्ड के पेंडिंग बैलेंस के साथ लिंक (Map) कर देंगे.
बंद पड़े बैंक खाते को दोबारा कैसे चालू करें? जानें अनक्लेम्ड डिपॉजिट वापस पाने का पूरा तरीका
पैसा नए कार्ड में कब और कैसे क्रेडिट होगा?
मेट्रो स्टेशन के काउंटर पर फॉर्म जमा करने के तुरंत बाद पैसा ट्रांसफर नहीं होता है, इसके लिए एक तय समय सीमा और प्रक्रिया है. असल, फॉर्म और कार्ड जमा करने के बाद DMRC के सेंट्रल सर्वर से पुराने कार्ड का बैलेंस प्रोसेस होने में लगभग 7 दिनों का समय लगता है. लिहाजा, 7 दिन पूरे होने के बाद, अपने नए मेट्रो कार्ड को लेकर किसी भी मेट्रो स्टेशन पर जाएं. वहां स्टेशन पर लगी कार्ड रखकर बैलेंस चेक करने वाली मशीन (AVM) पर कार्ड रखें. AVM स्क्रीन पर Topup बटन दबाएं. बटन दबाते ही आपके पुराने डैड कार्ड का पूरा पेंडिंग बैलेंस आपके नए कार्ड में ऑटोमेटिक क्रेडिट हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री शुरू! जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं