विज्ञापन

Share Market Update: शानदार बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 967 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,300 के पार

Share Market Update: शेयर मार्केट में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली. हल्‍की बढ़त के साथ बाजार खुले थे, जबकि बंद होते-होते बड़ी बढ़त देखी गई.

Share Market Update: शानदार बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 967 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,300 के पार
Share Market Today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल?
(NDTV File Photo)

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्‍स 964 अंकों या 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ और 78,150 के पार पहुंच गया. वहीं निफ्टी में 1 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़त देखी गई और ये 261 अंक चढ़कर 24,334 के लेवल पर पहुंच गया. 

इससे पहले सुबह सेंसेक्स करीब 0.30 फीसदी या 237 अंक की तेजी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 77,400 के पार पहुंच गया. वहीं  निफ्टी में भी 50 अंकों (0.27%) से ज्‍यादा की तेजी देखी गई और ये शुरुआती कारोबार में ये 24,145 के पार पहुंच गया. आज शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी देखी गई. 

सुबह भारतीय करेंसी रुपये में आज मजबूती देखी गई थी. करेंसी एक्‍सचेंज मार्केट में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे चढ़कर 96.28 रुपये के पार पहुंच गया था. 

आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे. इस कारण सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था. निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑयलएंडगैस भी हरे निशान में थे. 

इन शेयरों में गिरावट 

दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर,निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे. सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एसबीआई, इंडिगो, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स गेनर्स थे. इटरनल, सन फार्मा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे. 

एक्‍सपर्ट्स ने क्‍या कहा? 

जानकारों ने कहा कि बाजार के एक सीमित दायरे में रहने का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है. इस हफ्ते गिरते रुपए का असर बाजार पर पड़ा है. यूएस बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर के चलते कमर्शियल बैंकों की ओर से एफसीएनआर बी डिपॉजिट जुटाने का काम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. उम्मीद के उलट इस ट्रेंड ने रुपए पर असर डाला है, जिससे यह इस हफ्ते एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गई है और इसमें एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल 

वैश्विक बाजारों में कमजोरी देखी जा रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे. जकार्ता हरे निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें डाओ जोन्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली का सिलसिला जारी है और उन्होंने गुरुवार को इक्विटी मार्केट में 4,205.56 करोड़ रुपए की बिकवाली की. वहीं, दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,986.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की. 

ये भी पढ़ें:  Hydrogen Train Route: हाइड्रोजन ट्रेन में होंगे 10 डिब्‍बे, एक बार में 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर, इन स्‍टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Marker News, Share Market Updates, Rupee Dollar, Rupee Against Dollar Today, Stock Market Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com