iSERA Lifesciences Share Price Today: भारतीय शेयर बाजार में कई बार ऐसे पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) देखने को मिलते हैं, जो रातों रात मल्टीबैगर बन जाते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला प्रदर्शन iSERA Lifesciences Limited ने दिखाया है. पिछले महज एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को लगभग 8,266% से अधिक का अविश्वसनीय रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है.
पिछले वर्ष की बात करें, तो इस शेयर ने ₹1.72 का न्यूनतम स्तर टच किया था, जो भारी खरीदारी के दम पर आई तेजी से बढ़ता हुआ मौजूदा वक्त में ₹143.90 का ऑल टाइम हाई लगा चुका है. फिलहाल ये शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर बना हुआ है. इस शेयर की चाल में सबसे खास बात ये है कि यह शेयर लगातार ऊपरी सर्किट लगाकर इस सफर को तय किया है. हालांकि, ये शेयर बहुत ही कम वॉल्यूम के साथ ट्रेड कर रहा है.

इन 4 वजहों से शेयर की कीमत में आई रॉकेट जैसी तेजी
इस शेयर के मल्टीबैगर बनने और लगातार अपर सर्किट छूने के पीछे कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि कंपनी के भीतर हुए बड़े रणनीतिक बदलाव और मजबूत फंडामेंटल्स हैं। आइए इन कारणों को विस्तार से समझते हैं:
iSERA Biologicals का 100% अधिग्रहण
कंपनी के बोर्ड और शेयरधारकों ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए iSERA Biologicals Limited में शेयर स्वैप के जरिए पूरी 100% हिस्सेदारी खरीदने (Acquisition) को मंजूरी दी थी. इस बड़े कदम से कंपनी का पूरा बिजनेस प्रोफाइल बदल गया और मार्केट में इसके प्रति निवेशकों का भरोसा काफी मजबूत हुआ, जिसकी वजह से शेयर में लगातार खरीदारी देखी गई.
प्रमोटर्स की हिस्सेदारी में भारी बढ़ोतरी (Promoter Holding Boost)
किसी भी कंपनी के प्रमोटर्स जब खुद अपनी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो उसे बाजार में बेहद सकारात्मक संकेत माना जाता है. iSERA Lifesciences के मामले में भी ऐसा ही हुआ. दरअसल, कंपनी के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में मात्र 3.57% थी, जो मार्च तिमाही में अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 58.63% हो गई है. यह दिखाता है कि प्रमोटर्स को कंपनी के भविष्य और इसकी ग्रोथ पर पूरा भरोसा है.
बिजनेस का पूरा कायाकल्प (Business Restructuring & Rebranding)
यह कंपनी पहले आईटी (IT) सर्विसेज सेक्टर में काम करती थी और इसे 'Covidh Technologies Ltd' के नाम से जाना जाता था. कंपनी ने अपने पुराने घाटे वाले या कम मार्जिन वाले आईटी बिजनेस से दूरी बनाई और खुद को पूरी तरह लाइफसाइंसेज (Lifesciences) सेक्टर के रूप में रिब्रांड किया. यानी ज्यादा मुनाफे वाले लाइफसाइंसेज सेक्टर में उतरने का फैसला कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हुआ.
वित्तीय नतीजों और मुनाफे में शानदार ग्रोथ (Strong Financial Performance)
इस शेयर की तेजी को केवल अटकलों का सहारा नहीं है, बल्कि इसे मजबूत वित्तीय आंकड़ों का भी सपोर्ट मिला है. दरअसल, कंपनी के वित्तीय नतीजों में बड़ा सुधार देखने को मिला है, जहां इसके नेट प्रॉफिट (Net Profit) में सालाना आधार पर 240.61% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई है. मुनाफे में हुई इस भारी वृद्धि ने इस स्टॉक की रैली को ठोस फंडामेंटल सपोर्ट देने का काम किया है.
यह भी पढ़ें- JTL डिफेंस के शेयर ने एक साल में दिया 9,000% का रिटर्न, जानें- इस तेजी की असल कहानी
नोट- ये एक सामान्य जानकारी है. शेयर में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंसियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
()
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं