जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ 4 मई 2022 को लॉन्च हो गया है और 9 मई 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा. साइज़ कम होने के बावजूद, एलआईसी आईपीओ (LIC IPO) अभी भी देश भर में आईपीओ के इतिहास में सबसे बड़ा आईपीओ है. ऐसे में एसबीआई कस्टमर्स के लिए एक काम की बात है. देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने कस्टमर्स को डीमैट अकाउंट खोलने की सुविधा देता है.
कस्टमर्स के लिए हर काम को आसान बनाने के उद्देश्य से एसबीआई ने अपने योनो एप (Yono App) को पूरी तरह अपडेट कर दिया है. अब आप एसबीआई के योनो मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए न सिर्फ ट्रांजैक्शन कर सकते हैं बल्कि डीमैट अकाउंट भी खोल सकते हैं. यही नहीं इसके साथ आप योनो ऐप के जरिए आईपीओ में आवेदन भी कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तो अगर आप 9 मई तक ओपन एलआईसी आईपीओ में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि एसबीआई योनो के जरिए आप इन्वेस्ट करने के लिए अप्लाई कैसे कर सकते हैं.
SBI ग्राहक LIC के IPO में SBI YONO ऐप के जरिए ऐसे कर सकते हैं निवेश, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में SBI YONO ऐप खोलें.
स्टेप 2: क्रेडेंशियल का उपयोग करके योनो एसबीआई ऐप पर लॉग इन करें.
स्टेप 3: मुख्य मेनू में जाएं, इन्वेस्टमेंट सेक्शन पर जाएँ.
स्टेप 4: ओपन डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट पर क्लिक करें.
स्टेप 5: सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
स्टेप 6: 'कंफर्म करें' पर क्लिक करें.
डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के बाद आप बहुत ही आसानी से एलआईसी आईपीओ में इन्वेस्ट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : LIC IPO के बहाने जानिए देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का इतिहास और कैसा रहा है अब तक का सफर
हाल ही में एसबीआई ने दी यह जानकारी
एसबीआई ने हाल ही में ट्वीट कर अपने कस्टमर्स को ये जानकारी देते हुए बताया, 'आज ही अपनी निवेश यात्रा शुरू करें'. योनो पर आप अपना डीमैट और ट्रेडिंग खाता अब बिना किसी शुल्क के अकाउंट ओपन करें और डीपी एएमसी (DP AMC) को पहले साल के लिए पूरी तरह से वेव ऑफ़ कर दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं