विज्ञापन

DDA की 1200 फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन होगा शुरू, मिलेगी 25 प्रतिशत छूट, जानें साइज-प्राइस और लोकेशन तक सबकुछ

DDA ने नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि कर्मजीवी आवास योजना में नई बनाई गई 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1 से A4 में 1224 फ्लैट्स की बिक्री की जा रही है.

DDA की 1200 फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन होगा शुरू, मिलेगी 25 प्रतिशत छूट, जानें साइज-प्राइस और लोकेशन तक सबकुछ
डीडीए फ्लैट्स की बिक्री

राजधानी दिल्ली में कम कीमत पर घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नई योजना लॉन्च की है. इसके तहत 1200 से ज्यादा फ्लैट की बिक्री होने वाली है. DDA की नई स्कीम का नाम 'कर्मजीवी आवास योजना 2026' है, इसके तहत 25 प्रतिशत छूट के साथ 1200 से ज्यादा फ्लैट्स की बिक्री की जाएगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा की गई है. साथ ही प्राधिकरण ने बताया है कि बुकिंग की आखिरी तारीख क्या है और किसी लोकेशन पर फ्लैट है और उसकी प्राइस यानी कीमत कितनी रखी गई है.

DDA ने नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि कर्मजीवी आवास योजना में नई बनाई गई 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1 से A4 में 1224 फ्लैट्स की बिक्री की जा रही है.

किसके लिए है यह फ्लैट्स

DDA ने जानकारी दी है यह हाउसिंग स्कीम रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के साथ कॉर्पोरेट, बिजनेस करने वाले, एंटरप्रेन्योरशिप और प्रोफेशनल सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए हैं. इसमें अलग-अलग साइज यानी 1BHK, 2BHK और 3BHK के 1224 फ्लैट्स है. इस फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है. जबकि बुकिंग 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी जो पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी. फ्लैट खरीदारों को 25 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है फ्लैट की साइज

1 BHK- 60.86 से 61.34 वर्ग मीटर
2BHK- 126.54 से 139.99 वर्ग मीटर
3BHK- 164.18 से 188.70 वर्ग मीटर

Latest and Breaking News on NDTV

कितनी होगी कीमत

1BHK- 25 प्रतिशत छूट के बाद 33.40 लाख रुपये
2BHK- 25 प्रतिशत छूट के बाद 77.55 लाख रुपये
3BHK- 25 प्रतिशत छूट के बाद 1.065 करोड़ रुपये

फ्लैट की लोकेशन

यह प्रोजेक्ट नरेला के पॉकेट-11 सेक्टर A1 से A4 में स्थित 1224 फ्लैट्स में Y ब्लॉक में 384 1BHK फ्लैट, A-B और C ब्लॉक में 432 2BHK फ्लैट और Q-R और S ब्लॉक में 408 3BHK फ्लैट बेची जाएगी.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में लाल डोरा संपत्ति को लेकर क्या है सरकार का प्लान, कब्जा का रिकॉर्ड होगा अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA Flat, DDA Flats Registration, DDA Flats Booking Date, DDA Flats Location, DDA Flats Narela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com