विज्ञापन

GDP के बाद GST के भी शानदार आंकड़े, 15 फीसदी बढ़ा कलेक्‍शन, खजाने में आए 2 लाख करोड़ रुपये

August GST Collection: अगस्‍त में एक बार फिर रिकॉर्ड GST कलेक्‍शन हुआ है. इस बार आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया. नेट टू नेट आय की बात करें तो सरकार का शुद्ध GST कलेक्‍शन इस बार 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा.

GDP के बाद GST के भी शानदार आंकड़े, 15 फीसदी बढ़ा कलेक्‍शन, खजाने में आए 2 लाख करोड़ रुपये
GST Collection in August: अगस्‍त में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्‍शन
Source: Canva

एक महीने के भीतर सरकारी खजाने में GST ने भरपूर इजाफा किया है. अगस्‍त में जीएसटी कलेक्‍शन सालाना आधार पर करीब 15 फीसदी बढ़ गया. इससे सरकार के खजाने में 2 लाख करोड़ रुपये आए हैं. मंगलवार को सरकार की ओर से GST कलेक्‍शन के आंकड़े जारी किए. आंकड़ों के मुताबिक, अगस्‍त में GST की ग्रोथ Y-o-Y करीब 14.8% रही और सकल जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. सोमवार को आए GDP ग्रोथ के आंकड़े के बाद देश के लिए ये एक और सकारात्‍मक संकेतक है. 

  1. घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा. 
  2. वहीं आयात से GST आय 29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,604 करोड़ रुपये हो गया.
  3. CGST यानी केंद्र सरकार के हिस्‍से आने वाला सकल केंद्रीय जीएसटी संग्रह अगस्त में 38,413 करोड़ रुपये रहा.
  4. वहीं राज्‍यों के हिस्‍से आने वाला SGST यानी राज्य जीएसटी संग्रह 46,316 करोड़ रुपये रहा. 
  5. IGST यानी इंटीग्रेटेड जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा के लेवल पर पहुंच गया.  
Latest and Breaking News on NDTV

अगस्त में ‘GST रिफंड' 68 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये हो गया. इस महीने Net GST की बात करें तो अगस्‍त के महीने में शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GST Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com