विज्ञापन

50 साल की उम्र में रिटायर होने का है प्‍लान? जानिए 10 करोड़ के फंड के लिए हर महीने कितने की SIP जरूरी

10 करोड़ का फंड तैयार करने की प्लानिंग के साथ रियारमेंट मुमकिन है. लेकिन 10 करोड़ रुपये जैसा बड़ा फंड बनाने की योजना बना रहा है, तो उन्हें अपनी निवेश यात्रा को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत हो सकती है.

50 साल की उम्र में रिटायर होने का है प्‍लान? जानिए 10 करोड़ के फंड के लिए हर महीने कितने की SIP जरूरी
50 में रिटायरमेंट के लिए बनाए 10 करोड़ का फंड
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

भारत में काफी लोगों 50 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेने की इच्छा बढ़ रही है. हालांकि कई लोगों ने समय रहते फाइनेंशियल प्लानिंग करके 50 की उम्र में रिटायरमेंट भी लिया है. ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर निवेशकों के लिए जल्दी रिटायमेंट का मतलब है पहले से इसकी प्लानिंग करना. यानी वह पहले से इसकी प्लानिंग कर रहे हैं. 10 करोड़ का फंड तैयार करने की प्लानिंग के साथ रियारमेंट मुमकिन है. हालांकि अगर कोई 10 करोड़ रुपये जैसा बड़ा फंड बनाने की योजना बना रहा है, तो उन्हें अपनी निवेश यात्रा को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत हो सकती है. इतना बड़ा फंड बनाना मुमकिन है, लेकिन इसके लिए बाज़ार की अनुकूल स्थितियों और निवेश की स्पष्ट रणनीति की जरूरत होती है.

अगर कोई म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) का रास्ता चुनता है, तो भी इसके लिए एक अच्छी तरह से तैयार की गई योजना की जरूरत होगी. बाकी काम कंपाउंडिंग करेगी, जो समय के साथ और भी असरदार होती जाती है.

25 साल में मंथली SIP प्लान से 10 करोड़ का फंड

मंथली रकम: 25,000 रुपये

स्टेप-अप % (सालाना): 10%

निवेश की अवधि: 25 साल

रिटर्न की अनुमानित दर: 12%

निवेश की गई रकम: 2,95,04,117 रुपये

अनुमानित रिटर्न: 7,73,84,534 रुपये

कुल वैल्यू: 10,68,88,652 रुपये

कैलकुलेशन से पता चलता है कि ज़्यादा से ज़्यादा रिटर्न पाने और 10 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको 25,000 रुपये प्रति माह की SIP से शुरुआत करनी होगी. इसके साथ ही हर साल अपने योगदान (कंट्रीब्यूशन) में 10% की बढ़ोतरी करनी होगी. अगर आप सालाना बढ़ोतरी (इंक्रीमेंट) वाले स्टेप को छोड़ देते हैं या इसे घटाकर 5% कर देते हैं, तो इससे निवेश की रकम और लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ज़रूरी समय पर काफ़ी असर पड़ सकता है.

यहां देखें कैलकुलेशन

हर महीने निवेश की रकम: 25,000 रुपये

स्टेप-अप % (सालाना): 5%

निवेश की अवधि: 28 साल

अनुमानित रिटर्न दर: 12%

निवेश की गई कुल रकम: 1,75,20,774 रुपये

अनुमानित रिटर्न: 8,41,55,949 रुपये

कुल वैल्यू: 10,16,76,724 रुपये

यहां देख सकते हैं कि समय-समय पर SIP की रकम बढ़ाने वाले 'स्टेप-अप' तरीके को कम करने या पूरी तरह से हटाने से आप अपना लक्ष्य हासिल करने में जोखिम हो सकता है. यह तरीका शायद उतना व्यावहारिक न हो, क्योंकि बहुत से लोग अपने करियर की शुरुआत में 25,000 रुपये की SIP का खर्च नहीं उठा सकते. इसीलिए यह सलाह दी जाती है कि आप अपने SIP प्लान में 'स्टेप-अप' तरीका अपनाएं, ताकि बिना किसी आर्थिक तनाव के आपका निवेश आपकी बढ़ती आय के साथ-साथ बढ़ता रहे.

निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि लंबे समय के निवेश के लिए एक्सपर्ट की सलाह ज़रूरी होती है. सर्टिफाइड प्रोफेशनल्स से सलाह लेने से आपको अपनी जोखिम लेने की क्षमता को समझने और अपनी जीवनशैली के हिसाब से निवेश की योजना बनाने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंः 2000 से 6000 रुपये की SIP से आप बना सकते हैं 1 करोड़ रुपये का फंड, जानें पूरा कैलकुलेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SIP, SIP For 25 Years Return, SIP For Retirement, SIP For Long Term Wealth, SIP Formula
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com