विज्ञापन

कच्चे तेल में फिर आई तेजी, क्या पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम? फटाफट यहां चेक करें अपने शहर की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है और डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर उछलकर 81 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. वैश्विक बाजार में आई इस तेजी के बीच क्या भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) ने देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव किया है? जानिए राजधानी नई दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं ईंधन के ताजा रेट.

कच्चे तेल में फिर आई तेजी, क्या पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम? फटाफट यहां चेक करें अपने शहर की कीमत
कच्चे तेल की कीमतों में फिर उफान: क्या पेट्रोल डीजल के भी बढ़ गए दाम? फटाफट चेक करें अपने शहर के ताजा रेट
NDTV

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर गरमाहट देखने को मिल रही है. ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में आई तेजी के बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हलचल तेज हो गई है.

दरअसल, वैश्विक बाजार में WTI क्रूड फ्यूचर सितंबर वायदा में उछाल दर्ज किया गया है और यह 81.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, यानी कच्चा तेल करीब 0.83% की बढ़त के साथ मंगलवार की सुबह 6.45 बजे कारोबार कर रहा था. इससे पहले 3 अगस्त को कच्चा तेल 80.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था. क्रूड ऑयल में आई इस तेजी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. हालांकि, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की है. 

नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बावजूद भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों जैसे IOCL, BPCL, HPCL ने आम जनता को राहत देते हुए फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. नई दिल्ली में मंगलवार यानी 4 अगस्त को पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है. दरअसल, राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं. मई 2026 के आखिरी हफ्ते के बाद से ही यहां ईंधन की दरों में कोई फेरबदल दर्ज नहीं किया गया है, जिससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है.

क्रूड ऑयल मार्केट का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई संबंधी चिंताओं और वैश्विक मांग में आए उतार-चढ़ाव की वजह से कच्चे तेल में तेजी का रुख देखा जा रहा है. WTI क्रूड फ्यूचर मंगलवार को 80.01 डॉलर पर खुला और दिन के दौरान यह 79.66 डॉलर के निचले स्तर से लेकर 81.16 डॉलर प्रति बैरल के ऊपरी स्तर तक गया. क्रूड में आई इस तेजी का सीधा असर तेल रिफाइनरी कंपनियों की इनपुट कॉस्ट पर पड़ता है, हालांकि घरेलू स्तर पर सरकारी तेल कंपनियां फिलहाल दरों को नियंत्रित रखे हुए हैं.

SMS कर ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दरअसल, देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं. आप अपने मोबाइल से एक SMS भेजकर भी अपने शहर के ताजा दाम जान सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे बताए तरीके से बस एक एसएमएस करना होगा. 

यह भी पढ़ें- क्या फ्लाइट लेट या रद्द होने पर मिलेगा ऑटोमेटिक मुआवजा? सरकार ने संसद में दिया बड़ा अपडेट

 Indian Oil (IOCL) के ग्राहक: अपने फोन से RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें.
 Bharat Petroleum (BPCL) के ग्राहक: RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें.
 Hindustan Petroleum (HPCL) के ग्राहक: HPPRICE <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें.

यह भी पढ़ें- SIP में निवेश कर बनना चाहते हैं करोड़पति, तो भूल कर भी न करें ये गलतियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price, Diesel Price, Crude Oil, Fuel Price Today, Personal Finance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com