Petrol Diesel Rates Today:अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता फाइनल होने की उम्मीद और होर्मुज स्ट्रेट में स्थिति सुधरने के बीच कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी है. आज 25 जून, गुरुवार को भी तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सप्लाई की बेहतर स्थिति के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत मिडिल ईस्ट वॉर से पहले के स्तर पर आ गई है. ब्रेंट क्रूड 1.52% से ज्यादा गिरावट के साथ करीब 72.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि US बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 1.43% गिरकर करीब 69.3 प्रति बैरल हो गया. ये गिरावट पिछले सत्र में आई 4% की भारी गिरावट के बाद हुई है, जिससे ब्रेंट क्रूड के भाव अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने से पहले की क्लोजिंग कीमत के बराबर हो गई है. इधर, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम समेत अन्य तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं. देश के अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर देखा जा रहा है.
Petrol Diesel Prices Hike: हाल में 4 बार बढ़ चुके हैं दाम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन भारत में तेल के दाम लंबे समय तक कंट्रोल में रहे. हालांकि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद तेल कंपनियों ने मई में 4 बार कीमतें बढ़ा दी. महज 11 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल के दाम 4 बार बढ़े.
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया. फिर 19 मई को पेट्रोल करीब 87 पैसे तो डीजल करीब 91 पैसे महंगा हुआ. इसके बाद 23 मई 2026 को और फिर 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया गया था. हालांकि उसके बाद से कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं है.
दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में पेट्रोल के दाम| 25 June Petrol Prices
आज 25 जून को नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.12 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. नोएडा में पेट्रोल
के भाव बिक रहा है. बात करें कोलकाता की तो यहां पेट्रोल की कीमत 113.47 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.76 रुपये प्रति लीटर हैं. हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये के भाव बिक रहा है. वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है.
कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य शहरों में डीजल के दाम | 25 June Diesel Prices
आज गुरुवार 25 जून को नई दिल्ली में डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में डीजल
के भाव बिक रहा है. कोलकाता में डीजल की कीमतें 99.82 रुपये/लीटर और हैदराबाद में 103.82 रुपये प्रति लीटर है. बेंगलुरु में भी भाव इसी के करीब है. वहीं मुंबई में डीजल के दाम 97.83 रुपये और चेन्नई में डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रही है.
होर्मुज से तेजी से गुजर रहे तेल टैंकर
कच्चे तेल में ये गिरावट तब आई है जब ट्रेडर्स, उस जियोपॉलिटिकल रिस्क प्रीमियम को कम कर रहे हैं, जिसने साल की शुरुआत में तेल की कीमतों को तेजी से बढ़ाया था. हालांकि वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत अभी भी जटिल बनी हुई है, लेकिन दोनों पक्षों ने प्रगति के संकेत दिए हैं. इससे शांति समझौता जल्द फाइनल होने की उम्मीद जगी है. तनाव कम होने का एक साफ संकेत होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से खुलेआम गुजरने वाले तेल टैंकरों की संख्या में बढ़ोतरी है. इससे पता चलता है कि महीनों की रुकावट के बाद शिपिंग गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं.
साथ ही, ग्लोबल क्रूड सप्लाई में भी सुधार हो रहा है. खबरों के अनुसार, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के प्रोड्यूसर्स खरीदारों को ज़्यादा कार्गो की पेशकश कर रहे हैं, जिससे सप्लाई की कमी को लेकर चिंताएं कम हो रही हैं, जो संघर्ष के दौरान बाजार पर हावी थीं.
यह बदलाव फिजिकल ऑयल मार्केट में भी दिख रहा है. ब्रेंट का 'प्रॉम्प्ट टाइमस्प्रेड' (जो शॉर्ट टर्म सप्लाई और डिमांड का एक अहम इंडिकेटर है)'कंटैंगो' (contango) में बदल गया है. यह एक 'बेयरिश' मार्केट स्ट्रक्चर है, जिसमें फ्यूचर प्राइसेज, स्पॉट कीमतों से ज्यादा होती हैं. इस बदलाव से पता चलता है कि ट्रेडर्स को तत्काल सप्लाई की कमी की चिंता कम हो रही है.
ईरान से भी अतिरिक्त सप्लाई आ सकती है, क्योंकि अमेरिका ने अस्थाई छूट दी है. इसके तहत उन ईरानी तेल की खरीद की अनुमति दी गई है जिन्हें प्रतिबंधों में ढील पर बातचीत शुरू होने से पहले ही लोड कर लिया गया था. हालांकि फाइनेंसिंग और इंश्योरेंस से जुड़ी पाबंदियां बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट को सीमित कर रही हैं, लेकिन इस छूट से बाजार में कुछ और बैरल तेल आने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं