विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल सस्‍ता होने के बाद क्‍या कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम? 20 जून का ताजा भाव चेक कर लें

Petrol Diesel Latest Rates: कच्‍चे तेल के दाम में जबरदस्‍त गिरावट है. पिछले कुछ दिनों में भाव करीब 20 डॉलर/बैरल तक नीचे आ गए हैं. तो क्‍या पेट्रोल-डीजल भी सस्‍ता होने वाला है? आज क्‍या हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जान लीजिए.

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल सस्‍ता होने के बाद क्‍या कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम? 20 जून का ताजा भाव चेक कर लें
Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल के दाम में नरमी के बीच जानिए अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव
(File Photo)

Petrol Diesel RateToday: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर बात बनने के साथ-साथ इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर यानी युद्धविराम फिर से लागू होने के बाद कच्‍चे तेल की कीमतें काफी हद तक नियंत्रण में हैं. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें मिडिल ईस्‍ट तनाव से पहले के स्‍तर पर आ गई हैं. कच्‍चे तेल का भाव 76 डॉलर से 80 डॉलर के बीच चल रहा है. ऐसे में पेट्रोल पंप पहुंच रहे लोगों की नजर सबसे पहले रेट चार्ट पर ही जा रही है. कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद उनके मन में यही सवाल है कि भारत में पेट्रोल और डीजल कब तक सस्ता होगा? चूंकि क्रूड ऑयल का बिजनेस फ्यूचर में होता है, यानी फिलहाल जो रेट दिख रहे हैं, उस रेट पर तेल जुलाई और अगस्‍त डिलीवर के लिए हैं. ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने में अभी देर है. अंतिम निर्णय सरकार और तेल कंपनियां लेंगी. बहरहाल आज शनिवार, 20 जून के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. 

हालांकि आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में कुछ पैसों का अंतर देखा जा रहा है. बाइक, कार से लेकर ट्रैक्‍टर और ट्रक तक, टंकी फुल करवाने से पहले जान लीजिए कि देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के क्‍या भाव चल रहे हैं.  

आज क्‍या भाव चल रहा पेट्रोल-डीजल? 

तेल कंपनियों की ओर से जारी दरों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बनी हुई है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. बाजार के जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम हुई हैं. हालांकि जब से कीमतें 100 डॉलर/बैरल के आसपास या उससे भी ज्‍यादा हो गई थीं, तब से सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और हवाई ईंधन (जेट फ्यूल) पर हर दिन करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. फिलहाल ये आंकड़ा कुछ कम होकर 650 करोड़ रुपये प्रतिदिन रुपये तक आया है.

बात करें डीजल की तो शनिवार को दिल्ली में डीजल का भाव 95.20 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. इसके अलावा कोलकाता में ग्राहकों को एक लीटर डीजल के लिए 99.82 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये देने पड़ रहे हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में युद्ध के चलते आए उछाल के बाद अमेरिका-ईरान शांति समझौत के चलते गिरावट आई है, जिससे आगे दाम और कम होने की उम्‍मीद बढ़ी है. 

Petrol Price Today| देश के बड़े शहरों में क्‍या हैं पेट्रोल के दाम?

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Diesel Price Today| देश के बड़े शहरों में क्‍या हैं डीजल के दाम?

  • दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

अन्‍य शहरों में पेट्रोल का रेट | Petrol Price Today

  • गुरुग्राम - 103.17 रुपये/लीटर
  • नोएडा - 102.12 रुपये/लीटर
  • बेंगलुरू - 110.93 रुपये/लीटर
  • भुवनेश्वर - 108.81 रुपये/लीटर
  • चंडीगढ़ - 101.54 रुपये/लीटर
  • हैदराबाद - 115.73 रुपये/लीटर
  • जयपुर - 112.66 रुपये/लीटर
  • लखनऊ - 101.89 रुपये/लीटर
  • पटना - 113.46 रुपये/लीटर

अन्‍य बड़े शहरों में डीजल के दाम | Diesel Price Today

  • गुरुग्राम - 95.83 रुपये/लीटर/लीटर
  • नोएडा - 95.56 रुपये/लीटर
  • बेंगलुरू - 98.80 रुपये/लीटर
  • भुवनेश्वर - 100.52 रुपये/लीटर
  • चंडीगढ़ - 89.47 रुपये/लीटर
  • हैदराबाद - 103.82 रुपये/लीटर
  • जयपुर - 97.78 रुपये/लीटर
  • लखनऊ - 95.36 रुपये/लीटर
  • पटना - 99.47 रुपये/लीटर

भारत को क्‍या भाव पड़ रहा क्रूड ऑयल? 

इंटरनेशनल मार्केट में भले ही क्रूड ऑयल सस्‍ता हुआ है, लेकिन अभी भी भारत को ये उतना सस्‍ता नहीं पड़ रहा. कारण कि ये दरें जुलाई और अगस्‍त महीने के डिलीवरी वाले कच्‍चे तेल के लिए हैं. इंडियन ऑयल बास्‍केट के लिए क्रूड की दरें अभी महंगी पड़ रही हैं. इंटरनेशनल मार्केट की बाात करें तो जुलाई डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल (WTI) करीब 76.51 डॉलर/बैरल, जबकि अगस्‍त डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड 80.57 डॉलर/बैरल के भाव चल रहा है. वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय के PPAC के मुताबिक, इंडियन ऑयल बास्‍केट में क्रूड ऑयल जून में 89.88 डॉलर/बैरल के भाव पड़ रहा है. हालांकि मई के 106.23 डॉलर/बैरल की तुलना में ये काफी कम है. 

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली में फिर से वर्क फ्रॉम होम, दफ्तरों का समय बदलेगा... 7 प्‍वाइंट में 4 महीने का एक्‍शन प्लान

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
वरिष्ठ संपादक (पॉलिटिकल और करंट अफ़ेयर्स)
हिमांशु शेखर मिश्रा भारत सरकार, संसद, राजनीति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण से जुड़े मामले कवर करते हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क में UN का सालाना सम्मलेन (2003)... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Rates, Petrol Diesel Price, Petrol Prices Today, Diesel Price Today, Crude Oil Price Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com