विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: 22 मई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? जानें आपके शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today May 22 : लगातार बढ़ते कच्चे तेल के दाम, मिडिल ईस्ट तनाव और हाल की कीमत बढ़ोतरी के बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है क्या पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ने वाले हैं? जानिए 22 मई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट ...

Petrol-Diesel Price Today: 22 मई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? जानें आपके शहर का ताजा भाव
Petrol Diesel Price Hike: क्या आपके शहर में आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Rate Today 22 May: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई अचानक तेजी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज शुक्रवार ,22 मई को देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज   पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.लेकिन हाल ही में हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम जनता के मन में यह सवाल लगातार घूम रहा है कि क्या पेट्रोल-डीजल  के दाम एक बार फिर आसमान छूने वाले हैं? ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानिए  आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है....

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट

  • दिल्ली में आज पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 107.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 104.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.21 रुपये प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 107.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.04 रुपये प्रति लीटर है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 98.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल 111.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.95 रुपये प्रति लीटर है.
  • जयपुर में पेट्रोल 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • लखनऊ में आज पेट्रोल 98.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

क्या फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

बीते कुछ दिनों में तेल कंपनियों ने पहले 3 रुपये प्रति लीटर और फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. ऐसे में अब बाजार में यह चर्चा तेज है कि अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम ऊंचे बने रहे, तो आगे और कीमत बढ़ोतरी संभव हो सकती है. हालांकि फिलहाल 22 मई को ज्यादातर शहरों में रेट्स स्थिर हैं.आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़े बदलाव नहीं दिखे, लेकिन बाजार अभी भी दबाव में है. ग्लोबल ऑयल कीमतें, मिडिल ईस्ट तनाव और OMCs पर बढ़ते वित्तीय बोझ के चलते आने वाले समय में कीमतों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा. 

तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव और ग्लोबल क्रूड की तेजी ने बाजार में नई चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच Indian Oil ने पेट्रोल-डीजल की सप्लाई और राशनिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

पेट्रोल-डीजल नहीं होगी राशनिंग

पेट्रोल-डीजल  की बढ़ती मांग और सप्लाई को लेकर अफवाहों के बीच देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने  डीलरों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. IOC ने अपने डीलरों को साफ निर्देश दिया है कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर किसी तरह की रोक या राशनिंग न लगाई जाए, जब तक राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन ऐसा आदेश न दे.

कंपनी ने यह भी कहा कि उसके नेटवर्क में फ्यूल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है. फील्ड अधिकारियों को डीलरों के साथ लगातार संपर्क में रहकर स्टॉक की समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

ग्लोबल क्रूड ऑयल से क्यों बढ़ा दबाव?

तेल कंपनियों पर दबाव की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की तेजी है. Brent Crude हाल में 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचा, जिससे भारत जैसे आयातक देशों की लागत बढ़ती है. अमेरिका-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट की अनिश्चितता ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ाई है.

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें किन बातों से तय होती हैं?

भारत में ईंधन की कीमतें कई फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं.. जैसे-

  • अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति
  • केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी
  • राज्य सरकारों का VAT
  • ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट

इसी वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं.

आम लोगों के लिए क्या मतलब?

फिलहाल सप्लाई सामान्य है और किसी तरह की पेट्रोल-डीजल राशनिंग नहीं हो रही. लेकिन अगर क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, जिसका असर ट्रांसपोर्ट, महंगाई और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है.

फिलहाल राहत की बात यह है कि देश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य है और Indian Oil ने साफ कर दिया है कि कोई राशनिंग लागू नहीं की जा रही.

ये भी पढ़ें-  Crude Oil Price: 3 दिन गिरने के बाद अचानक उछला कच्चा तेल, ब्रेंट क्रूड $104 के पार, IEA ने जारी किया 'रेड जोन' अलर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com