शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों के बीच का एक खास रिश्ता होता है, लेकिन हिमालय में ऐसे कुछ इलाके हैं जहां पर बहुपति विवाह होता है. इस परंपरा के मुताबिक एक ही लड़की की शादी घर के सभी भाइयों से की जाती है. जिसकी वजह प्रॉपर्टी में बंटवारा ना होने और पॉपुलेशन कंट्रोल बताया जाता है. इसी अनोखी परंपरा को टीवी के बहुचर्चित शो क्राइम पेट्रोल ( Crime Petrol) के एक एपिसोड में दिखाया गया. खास बात ये है कि इस एपिसोड को यूट्यूब (YouTube) पर करोड़ों लोग देख चुके हैं. इस एपिसोड में अनूप सोनी अपने खास अंदाज में कहानी को आगे बढ़ाते नजर आते हैं. बता दें कि आज के समय में ये परंपरा काफी हद तक कम हो चुकी है.
एक पत्नी और कई पति की कहानी
इस एपिसोड में कहानी बताई जाती है एक ऐसे गांव की जिसमें एक अनोखी तरह की शादी की कहानी बताई जाती है. जिसमें एक लड़की की शादी तो होती है, लेकिन उसका एक पति नहीं होता है. बल्कि उसके ससुराल में सभी भाइयों से उसकी शादी की जाती है. कहानी होती है दीपा से जिसकी शादी 3 भाइयों से एक साथ की जाती है. दीपा बहुत परेशान होती है, लेकिन वो कुछ कर नहीं सकती है. दीपा किसी तरह अपनी लाइफ में एडजस्ट कर रही होती है. तभी उसकी छोटी बहन की शादी की खबर आती है. उसे पता लगता है कि उसकी बहन की शादी 6 भाइयों से हो रही होती है. वो अपनी बहन को समझाती है और सुमन शादी के लिए मना कर देती है. जिससे हर कोई दीपा और सुमन से गुस्सा हो जाते हैं. दीपा का भाई गुस्सा होकर उसे स्टेशन पर छोड़ आता है. लेकिन दीपा स्टेशन तो जाती है, लेकिन अपने घर कभी नहीं पहुंत पाती और यही से शुरु होती है कहानी. अनूप सोनी इस शो के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में रहे हैं और उनका कहानी को बताने के अंदाज ने शो को अलग पहचान दी.
130 मिलियन व्यूज, पहाड़ों की परंपरा
एक महिला के कई पति होने की बात सिर्फ टीवी की कहानी नहीं है. जबकि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जैसे कई जगहों पर कई भाइयों का एक ही पत्नी से शादी की जाती है, रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे मुख्य वजहों में पुश्तैनी जमीन को परिवार में बंटने से बचाना शामिल था. यूट्यूब पर इस एपिसोड को 130 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 11 साल पहले आए इस एपिसोड की कहानी को लोग आज भी पसंद कर रहे हैं. इसका मकसद लोगों को जागरुक करना है. एपिसोड देखने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं