विज्ञापन

Petrol Diesel Price: क्रूड में 23% का उछाल! आपके शहर में 31 जुलाई को कितना बदला पेट्रोल-डीजल का रेट?

Petrol Diesel Prices Today July 31: मिडिल ईस्ट में तनाव से 23% उछला क्रूड ऑयल. संसद में सरकार का दावा- 'अगर E20 पेट्रोल न होता तो ₹125 लीटर तक पहुंच जाते दाम. जानें देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट

Petrol Diesel Price: क्रूड में 23% का उछाल! आपके शहर में 31 जुलाई को कितना बदला पेट्रोल-डीजल का रेट?
Petrol-Diesel Rate Today on 31 July: कच्चे तेल में तेजी के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव! जानिए दिल्ली, मुंबई, नोएडा और लखनऊ में कितना बदला रेट.

Petrol Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव एक बार फिर दुनिया के तेल बाजार की सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में साफ दिख रहा है, जहां ब्रेंट क्रूड 89 डॉलर प्रति बैरल और WTI करीब 84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. ऐसे माहौल में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate In India)भी लोगों की नजर में हैं. अच्छी बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए और ज्यादातर शहरों में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि कुछ शहरों में हल्की बढ़ोतरी और कुछ जगह मामूली गिरावट दर्ज की गई है.

कच्चे तेल में तेजी, जुलाई में ब्रेंट क्रूड में 23 फीसदी से ज्यादा उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें जुलाई महीने में मार्च के बाद सबसे ज्यादा बढ़ी हैं. अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से पूरे महीने बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान ब्रेंट क्रूड में 23 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई. हालांकि हाल के दिनों में जहाजों की आवाजाही में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन सप्लाई को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है.

25 मई के बाद नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के  रेट

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोज की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए. 25 मई 2026 के बाद से देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. आज भी ज्यादातर शहरों में दाम जस के तस बने हैं, जबकि कुछ शहरों में वैट और अन्य स्थानीय टैक्स की वजह से मामूली बदलाव देखने को मिला.

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल के नए रेट (Petrol Price Today)

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर है. 
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. 
  • कोलकाता में कीमत 3 पैसे बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई. 
  • चेन्नई में 1 पैसे की बढ़त के साथ पेट्रोल 107.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 102.75 रुपये प्रति लीटर हो गया. 
  • नोएडा में 16 पैसे की गिरावट के बाद रेट 101.96 रुपये प्रति लीटर है. 
  • बेंगलुरु में 75 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये, चंडीगढ़ में 101.54 रुपये और जयपुर में 113.97 रुपये प्रति लीटर पर बिना बदलाव के बिक रहा है. हैदराबाद में 4 पैसे की बढ़त के बाद रेट 115.73 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. वहीं लखनऊ में 1.12 रुपये की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 102.68 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि पटना में 16 पैसे की गिरावट के बाद कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई.

आज डीजल के ताजा रेट भी जान लीजिए (Diesel Price Today)

  • दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर है. 
  • मुंबई में 97.83 रुपये और कोलकाता में 99.82 रुपये प्रति लीटर पर कोई बदलाव नहीं हुआ. 
  • चेन्नई में 1 पैसे की बढ़त के साथ डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर हो गया.
  • बेंगलुरु में 76 पैसे सस्ता होकर 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • गुरुग्राम में डीजल 22 पैसे घटकर 95.42 रुपये प्रति लीटर हो गया. 
  • नोएडा में 12 पैसे की गिरावट के साथ रेट 95.44 रुपये है. 

भुवनेश्वर में डीजल 100.68 रुपये, चंडीगढ़ में 89.47 रुपये, हैदराबाद में 103.82 रुपये और जयपुर में 98.96 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. लखनऊ में 1.04 रुपये की बढ़ोतरी के बाद डीजल 96.10 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं पटना में 18 पैसे की गिरावट के साथ डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया.

E20 के बिना 125 रुपये लीटर तक पहुंच सकता था पेट्रोल

सरकार ने संसद में यह भी कहा कि भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता काफी ज्यादा है. ऐसे में एथेनॉल ब्लेंडिंग ने वैश्विक तेल कीमतों के असर को कम करने में मदद की है. सरकार के मुताबिक पश्चिम एशिया संकट के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 70-80 फीसदी तक उछाल आया. अगर उस समय पूरी तरह बाजार आधारित कीमत लागू होती तो दिल्ली में पेट्रोल करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता था. लेकिन सरकार के हस्तक्षेप, एथेनॉल ब्लेंडिंग और सार्वजनिक तेल कंपनियों की रणनीति की वजह से उपभोक्ताओं पर इसका पूरा बोझ नहीं पड़ा.

क्या E20 पेट्रोल पुराने वाहनों के लिए सेफ है?

पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने यानी E20 पेट्रोल को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि पुराने वाहनों में E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है. अब सरकार ने संसद में इन दावों पर जवाब दिया है और कहा है कि वैज्ञानिक परीक्षण और करोड़ों वाहनों के अनुभव में ऐसे दावों की पुष्टि नहीं हुई है.

20 करोड़ से ज्यादा दोपहिया और 3 करोड़ कारें चला रहीं E20 पेट्रोल

सरकार के मुताबिक लैब टेस्ट, रोड टेस्ट और लंबे समय तक किए गए फील्ड ट्रायल में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि E20 पेट्रोल से इंजन में असामान्य घिसावट, जंग या वाहन की उम्र कम होती है. ऑटो कंपनियों के सर्विस डेटा में भी ऐसा कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया.

सरकार ने बताया कि पिछले ढाई साल से E19-E20 और साढ़े तीन साल से E15+ पेट्रोल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है. इस दौरान देश में 20 करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन और 3 करोड़ से ज्यादा पेट्रोल कारें इन फ्यूल ब्लेंड पर चली हैं. इसके बावजूद E20 की वजह से बड़े पैमाने पर इंजन फेल होने या वाहन खराब होने का कोई असली मामला सामने नहीं आया है.

क्या E20 पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज?

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari On E20 Fuel) ने संसद में कहा कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कुछ वाहनों में 2 से 6 फीसदी तक फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) कम हो सकती है. यह अंतर वाहन के मॉडल और उसकी उम्र पर निर्भर करेगा.हालांकि उन्होंने साफ किया कि इंजन की मजबूती और रोड टेस्ट के दौरान E20 की वजह से किसी तरह की इंजन फेल होने की समस्या सामने नहीं आई. उन्होंने यह भी कहा कि E20 पेट्रोल बेहतर एक्सीलरेशन, स्मूद ड्राइविंग और E10 के मुकाबले करीब 30 फीसदी कम कार्बन उत्सर्जन में मदद करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fuel Price Today, Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com