विज्ञापन

 क्रूड ऑयल में फिर आया उफान: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ गईं? जानें आपने शहर के ताजा रेट

मध्य पूर्व में जारी तनाव और घटते अमेरिकी तेल भंडार की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत 4% से अधिक उछल कर फिर से 83 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई हैं. हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. जानिए दिल्ली सहित देश के दूसरे शहरों के नए रेट.

 क्रूड ऑयल में फिर आया उफान: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ गईं? जानें आपने शहर के ताजा रेट
Fuel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में फिर आया उफान! क्या बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें अपने शहर के ताजा रेट्स
NDTV

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की चाल एक बार फिर बदल गई है. कुछ दिनों की शांति और गिरावट के बाद बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उफान देखने को मिला. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 4% से अधिक उछलकर 83 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े के करीब पहुंच गया है.

हालांकि, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई इस तेजी के बावजूद, भारतीय तेल कंपनियों जैसे IOCL, BPCL, HPCL ने गुरुवार को जारी दरों में राहत बरकरार रखते हुए पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. इससे पहले जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल सस्ता हुआ था, तब भी तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में कीमतें नहीं घटाई थीं. ठीक उसी तरह अब वैश्विक कीमतों में तेजी आने पर भी आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा बोझ नहीं डाला गया है.

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

क्रूड ऑयल में 4% से ज्यादा का उछाल आने के बाद भी देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं. यानी बुधवार के मुकाबले गुरुवार को यहां तेल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. दिल्ली में पिछले 2 महीनों यानी 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल-डीजल की दरों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है.

कच्चे तेल में अचानक तेजी क्यों आई?

कच्चे तेल में आई इस ताजा तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन मुख्य कारण सामने आ रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच घटते तनाव के संकेतों के बाद फिर से सैन्य झड़पों की खबरें आई हैं. खबरों के मुताबिक खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमले और सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर ड्रोन हमलों की खबरों ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ा दी हैं. इसके अलावा, ईरान की ओर से महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के साझा नियंत्रण के प्रस्ताव को खारिज करने से आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है. साथ ही अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हफ्ते अमेरिका में कच्चे तेल का स्टॉक 3.3 मिलियन बैरल कम हुआ है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में वैश्विक आपूर्ति की तंगी को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- आपके बच्चे कभी नहीं देख पाएंगे गंदी फिल्में, बस ब्राउजर में कर दें ये छोटी सी सेटिंग

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल से केवल एक एसएमएस भेजकर हर सुबह अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत जान सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा. 

ये भी पढ़ें- सैमटेल इंडिया ने निवेशकों को दिया 25 गुना रिटर्न, क्या है इसके पीछे की असली वजह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol PriceToday, Diesel Price, Crude Oil Price, Fuel Price Update, Business News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com