ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में नरमी का रुख देखने को मिला है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल WTI वायदा सितंबर 26 का भाव 1.10% (0.91 USD) की गिरावट के साथ 81.70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है. दिन के कारोबार के दौरान इसने 81.43 डॉलर का निचला और 82.22 डॉलर का ऊपरी स्तर छुआ.
कच्चे तेल में आई इस गिरावट के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद बढ़ गई है. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच भारतीय सरकारी तेल कंपनियों जैसे HPCL, BPCL, IOCL ने मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने फिलहाल घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और दरें स्थिर रखी गई हैं.
नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत
नई दिल्ली में आज यानी मंगलवार को पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है, जिसमें कल यानी सोमवार की तुलना में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. नई दिल्ली में पिछले दो महीनों से पेट्रोल की दरें स्थिर बनी हुई हैं और 25 मई 2026 से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके साथ ही नई दिल्ली में डीजल की कीमत भी स्थिर बनी हुई है. यहां आज यानी मंगलवार को डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर है. दिल्ली में पिछले दो महीनों से डीजल की दरें भी लगातार स्थिर हैं और 25 मई 2026 से कीमतें जस की तस बनी हुई हैं.
दिल्ली मेट्रो शहरों में ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹112.40 ₹99.78
कोलकाता ₹113.47 ₹98.96
चेन्नई ₹107.87 ₹94.24
यह भी पढ़ें- क्रिप्टो यूज़र्स के लिए आया बड़ा अपडेट! CBDT की इस नई गाइडलाइन को पढ़े बिना न करें ट्रांजेक्शन!
अपने शहर का रेट ऐसे करें चेक
अगर आप एसएमएस के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल का लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं, तो बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग कंपनियों के उपभोक्ता अपने इलाके का भाव नीचे बताए गए तरीके से SMS भेजकर कर सकते हैं.
IOCL उपभोक्ता: RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें.
BPCL उपभोक्ता: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें.
HPCL उपभोक्ता: HPPRICE और शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं