विज्ञापन

Penny Stocks: शेयर बाजार में हाहाकार के बीच रॉकेट बना ₹5 से कम का ये शेयर, 5 दिन में दिया 72% बंपर रिटर्न

Penny Stock Under Rs10: बीते दिन गुरुवार को यह शेयर 20% के अपर सर्किट के साथ ₹4.94 पर बंद हुआ. हैरानी की बात यह है कि ₹10 से भी कम कीमत वाले इस शेयर में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा है.

Penny Stocks: शेयर बाजार में हाहाकार के बीच रॉकेट बना ₹5 से कम का ये शेयर, 5 दिन में दिया 72% बंपर रिटर्न
Best Penny Stocks Under 10 Rupees in India 2025: जिसने कुछ दिन पहले इंटीग्रेटेड हाईटेक के शेयरों में दांव लगाया था, उसकी चांदी ही चांदी है.
नई दिल्ली:

Penny Stock Under 10 rupees:  कल यानी 19 मार्च का दिन भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Crsah) के लिए काफी बुरा रहा. मिडिल ईस्ट में छिड़ी (Middle East War) जंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों  (Crude Oil Price) से  शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. युद्ध की वजह से कच्चे तेल में लगी आग ने  ऐसा जख्म दिया कि निवेशकों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये डूब गए. जहां एक तरफ दिग्गज कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह ढह रहे थे, वहीं एक पेनी स्टॉक (Penny Stock) ऐसा था जो कल रॉकेट बना हुआ था.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंटीग्रेटेड हाईटेक (Integrated Hitech Share Price) की, जिसने बाजार के हाहाकार के बीच भी 20% का अपर सर्किट छू लिया. आइए जानते हैं पिछले तीन दिनों से इस छोटे से शेयर में जारी तूफानी तेजी की वजह क्या है?

शेयर मार्केट क्रैश पर ये शेयर 20% चढ़ा

जब सेंसेक्स 2,497 अंक और निफ्टी 775 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुए, तब इंटीग्रेटेड हाईटेक के शेयरों में खरीदारी की होड़ मची थी. गुरुवार को यह शेयर 20% के अपर सर्किट के साथ ₹4.94 पर बंद हुआ. हैरानी की बात यह है कि ₹10 से भी कम कीमत वाले इस शेयर में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा है.

5 दिन में पैसा किया करीब दोगुना!

इस पेनी स्टॉक ने पिछले कुछ दिनों में निवेशकों को मालामाल कर दिया है. आंकड़ों पर नजर डालें तो...

  • पिछले 5 दिन में इस शेयर ने 72% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है.
  • पिछले 1 महीना में निवेशकों को 48.80% का मुनाफा हुआ है.
  • इस साल 2026 (YTD)में अब तक यह स्टॉक 59.35% उछल चुका है.

यानी जिसने कुछ दिन पहले इंटीग्रेटेड हाईटेक के शेयरों में दांव लगाया था, उसकी चांदी ही चांदी है.

आखिर क्यों भाग रहा है ये पेनी स्टॉक?

इस जबरदस्त तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है. कंपनी की आज यानी शुक्रवार, 20 मार्च को एक बेहद अहम बोर्ड मीटिंग होने वाली है. बाजार में चर्चा है कि कंपनी अपना कारोबार बढ़ाने के लिए फंड जुटाने (Fund Raising) की तैयारी में है.रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी इक्विटी शेयर, कन्वर्टिबल लोन या अन्य इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए पूंजी जुटाने पर विचार कर रही है. निवेशकों को उम्मीद है कि इस मीटिंग में कंपनी के भविष्य को लेकर कुछ बड़े और पॉजिटिव फैसले लिए जा सकते हैं.


भले ही एक साल के चार्ट पर यह स्टॉक 17% नीचे दिख रहा हो, लेकिन पिछले 6 महीनों में इसमें शानदार रिकवरी आई है. कम कीमत और फंड जुटाने की खबरों ने इसे निवेशकों का पसंदीदा बना दिया है. हालांकि, पेनी स्टॉक (penny stock under 10 rupees) में जोखिम ज्यादा होता है, इसलिए किसी भी फैसले से पहले पूरी रिसर्च जरूरी है.

नोट- ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है.शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com