ग्लोबल बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही. भारतीय शेयर बाजार के लिए आज के कारोबारी दिन की शुरुआत काफी सीमित दायरे में हुई है. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू बाजार फ्लैट नोट पर खुले. सुबह 9:15 बजे, BSE Sensex करीब 127 अंकों (0.13%) की मामूली बढ़त के साथ 75,497 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, वहीं Nifty 50 भी 50 अंकों (0.21%) की बढ़त लेकर 23,739 के आसपास टिका हुआ है.
IT शेयरों में खरीदारी, डिफेंस-मेटल में बिकवाली
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. Nifty IT इंडेक्स करीब 2% चढ़ गया. इसके अलावा FMCG, Auto, Pharma और Media सेक्टर में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई.
वहीं दूसरी तरफ Defence, Metal और Realty शेयरों में दबाव देखने को मिला. Nifty Defence इंडेक्स करीब 2% टूट गया, जबकि Metal और Realty सेक्टर में भी 1% तक की गिरावट दर्ज की गई. Oil & Gas, PSU Bank और Financial Services इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे.
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी बनी हुई है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,647 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 123 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,867 पर था.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इंडिगो और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे. एसबीआई, बीईएल, इटरनल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, टाटा स्टील और एनटीपीसी लूजर्स थे.
पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद भी टूटे तेल कंपनियों के शेयर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के फैसले का असर शेयर बाजार में उम्मीद के उलट दिख रहा है. आज शुरुआती कारोबार में देश की बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है. HPCL (Hindustan Petroleum) का शेयर करीब 2.48% टूटकर ₹368.20 के स्तर पर आ गया है, वहीं BPCL में 1.14% और Indian Oil (IOC) में करीब 1% की गिरावट दर्ज की गई है.
कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल
मिडिल ईस्ट संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है. Brent Crude करीब $107 प्रति बैरल के पास कारोबार कर रहा है, जबकि WTI Crude $102 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है. सप्लाई बाधित होने की आशंका से इस हफ्ते तेल की कीमतों में करीब 5% की तेजी देखने को मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं