विज्ञापन

Paytm Pocket Money: अब बच्चे बिना बैंक अकाउंट भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, पैरेंट्स के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल, जानें कैसे

Paytm Pocket Money Feature: इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत इसका पैरेंटल कंट्रोल है. भले ही बच्चे अपने फोन से पेमेंट करेंगे, लेकिन उसका पूरा नियंत्रण माता-पिता के पास रहेगा. जानिए पैरेंट्स अपने फोन से इसे कैसे सेटअप कर सकते हैं.

Paytm Pocket Money: अब बच्चे बिना बैंक अकाउंट भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, पैरेंट्स के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल, जानें कैसे
Paytm Pocket Money for teen UPI payments: जानिए क्या है Paytm Pocket Money और यह कैसे काम करता है?

Paytm New Feature: डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अब बच्चों और टीनेजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो रोजमर्रा के छोटे खर्चों को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना सकता है. इस फीचर के लॉन्च की घोषणा के बाद अब इसके काम करने के तरीके और पैरेंट्स कंट्रोल को लेकर कई खास डिटेल्स सामने आई हैं. Paytm का नया ‘Pocket Money' फीचर बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट करने की सुविधा देगा. यानी अब स्कूल कैंटीन, मेट्रो, कैब, मोबाइल रिचार्ज या छोटी-मोटी शॉपिंग के लिए बच्चों को हर बार कैश या माता-पिता के फोन पर नहीं मांगना पड़ेगा.

आइए जानते हैं ये कैसे काम करेगा , अपने ऐप में ये सेटअप कैसे करें और  इस फीचर के जरिये बच्चे कितना अमाउंट खर्च कतर सकते हैं....

पैरेंट्स के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बच्चों के खर्च पर पूरा कंट्रोल पैरेंट्स या फैमिली मेंबर के पास रहेगा. वे बच्चों के लिए डेली या मंथली स्पेंडिंग लिमिट फिक्स कर सकेंगे और हर ट्रांजैक्शन को रीयल टाइम में ट्रैक भी कर पाएंगे.

Paytm ने ‘Spend Summary' फीचर भी जोड़ा है, जिससे परिवार बच्चों के खर्च करने की आदतों को समझ सकेंगे और उन्हें जिम्मेदारी से पैसे इस्तेमाल करना सिखा पाएंगे.

बिना बैंक अकाउंट कैसे होगा UPI पेमेंट?

Paytm Pocket Money, NPCI के UPI Circle फीचर पर बेस्ड है, जिसे अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था.इस फीचर के जरिए एक प्राइमरी UPI यूजर अपने बैंक अकाउंट से किसी भरोसेमंद व्यक्ति जैसे बच्चे, परिवार के सदस्य या दोस्त  को सेकेंडरी के तौर पर जोड़ सकता है. इससे एक ही बैंक अकाउंट से कंट्रोल तरीके से कई लोग UPI इस्तेमाल कर सकते हैं.फीचर एक्टिव होने के बाद बच्चे अपने मोबाइल फोन पर Paytm ऐप से सीधे UPI पेमेंट कर पाएंगे.

कितना खर्च कर सकेंगे बच्चे?

Paytm ने सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए स्पेंडिंग लिमिट भी तय की हैं.एक बार में अधिकतम ₹5,000 तक का पेमेंट किया जा सकेगा, जबकि पूरे महीने की UPI लिमिट ₹15,000 रखी गई है.साथ ही शुरुआती 30 मिनट तक पेमेंट लिमिट सिर्फ ₹500 रहेगी और पहले 24 घंटे में अधिकतम ₹5,000 तक ही खर्च किया जा सकेगा.जरूरत पड़ने पर पैरेंट्स कभी भी लिमिट बदल सकते हैं या तुरंत एक्सेस बंद भी कर सकते हैं.

ऐसे करें Paytm Pocket Money सेटअप

  • इस फीचर को एक्टिव करने के लिए सबसे पहले Paytm ऐप को अपडेट करना होगा.
  • इसके बाद ऐप में ‘To Mobile/Contact' सेक्शन में जाकर ‘Pocket Money' ऑप्शन चुनना होगा.
  • फिर उस व्यक्ति का नंबर या UPI ID जोड़ें, जिसे Pocket Money फीचर देना है. 
  • इसके बाद वेरिफिकेशन पूरा कर मंथली लिमिट सेट करनी होगी
  • Paytm UPI PIN डालकर सेटअप पूरा किया जा सकेगा.
  • दूसरी तरफ से इनविटेशन एक्सेप्ट होते ही फीचर एक्टिव हो जाएगा.

AI और डिजिटल पेमेंट दौर में नई शुरुआत

Paytm का यह फीचर ऐसे समय आया है जब भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहे हैं और छोटी उम्र के यूजर्स भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का हिस्सा बन रहे हैं. कंपनी का मानना है कि इससे टीनेजर्स को सुरक्षित तरीके से डिजिटल फाइनेंस समझने और इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें-  Meta Layoffs: फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta में फिर बड़ी छंटनी, AI के चलते 10% कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com