विज्ञापन

ओडिशा में 3800 करोड़ के 19 प्रोजेक्‍ट्स को मंजूरी, कटक-बालासोर से खुर्दा, केंद्रपाड़ा, सुंदरगढ़ तक 11 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार  

ओडिशा में सरकार ने 3800 करोड़ से ज्‍यादा के निवेश की योजनाओं को मंजूरी दी है. इनमें पावर सेक्‍टर, हेल्‍थकेयर, टूरिज्‍म, मेटल, स्‍टील-आयरन और टेक्‍सटाइल जैसे सेक्‍टर्स के प्रोजेक्‍ट्स शामिल हैं. यहां जानिए डिटेल में.

ओडिशा में 3800 करोड़ के 19 प्रोजेक्‍ट्स को मंजूरी, कटक-बालासोर से खुर्दा, केंद्रपाड़ा, सुंदरगढ़ तक 11 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार  
ओडिशा में बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
Source: NDTV Graphics/Canva

ओडिशा में राजधानी कटक समेत 10 जिलों में 3800 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की 19 निवेश परियोजनाओं को सरकार ने मंजूरी दी है. इन प्रोजेक्‍ट्स से आने वाले दिनों में 11 हजार से ज्‍यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने वाले हैं. ये निवेश प्रोजेक्‍ट्स कटक के अलावा बालासोर, गंजाम, जगतसिंहपुर, झारसुगुड़ा, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, खुर्दा, कोरापुट और सुंदरगढ़ जिलों में मंजूर की गई हैं. इनमें 2 पावर प्रोजेक्‍टस भी शामिल हैं. इसी के साथ सरकार ने टूरिज्‍म सेक्‍टर में 7 प्रोजेक्‍ट्स को मंजूरी दी है. इनके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होटल, लग्‍जरी रिसॉर्ट, इको-टूरिज्‍म, एंटरटेनमेंट से जुड़े इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर  तैयार किए जाएंगे.आइए जानते हैं, अब डिटेल में. 

सिंगल विंडो सिस्‍म से मंजूरी 

सरकारी अधिकारियों ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि ओडिशा सरकार ने गुरुवार को 3,810.25 करोड़ रुपये की 19 इन्‍वेस्‍टमेंट प्रोजेक्‍ट्स को मंजरी दी है, जिनसे 11,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है. ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता वाली 'स्टेट लेवल सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी' (SLSWCA) ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दी. ये परियोजनाएं बालासोर, कटक, गंजाम, जगतसिंहपुर,  जिलों में 10 अलग-अलग कैटगरीज के अंतर्गत आएंगी. बताया गया कि बिजली (पावर सेक्टर) की दो परियोजनाओं में कुल 1,395.70 करोड़ रुपये का निवेश होगा.

यह भी पढ़ें | छोटे कारोबारियों के लिए 10,000 करोड़ के फंड को कैबिनेट की मंजूरी, एक और बड़ा फैसला, जानें कैसे मिलेगा फायदा

इन 4 जिलों में बढ़ेगा पर्यटन  

राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र की सात परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है, जिनमें कुल 607 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इनमें होटल, लग्जरी रिसॉर्ट, इको-टूरिज्म, वेलनेस सुविधाएं और मनोरंजन से जुड़े इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इन्हें कोरापुट, कटक, झारसुगुड़ा और बालासोर जिलों में स्थापित किया जाएगा.

मेटल, स्‍टील, टेक्‍सटाइल में निवेश 

इसके अलावा, SLSWCA ने मेटल सेक्टर से जुड़ी 525.11 करोड़ रुपये की तीन इंफ्रा प्रोजेक्‍ट्स को भी मंजूरी दी है. साथ ही, स्टील, आयरन और फेरो-अलॉय सेक्टर (450 करोड़ रुपये) तथा टेक्सटाइल, परिधान और तकनीकी इकाई (225 करोड़ रुपये) से जुड़ी परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिल गई है. सरकार ने 311.52 करोड़ रुपये की एक हेल्थकेयर (स्वास्थ्य सेवा) प्रोजेक्‍ट्स को भी मंजूरी दी है.

मुख्‍य सचिव ने क्‍या कहा?

मुख्य सचिव ने कहा, 'ओडिशा एक ऐसा डायवर्सिफाइड और प्रतिस्पर्धी औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य भर में सार्थक रोजगार पैदा करे और आर्थिक अवसरों का विस्तार करे.' उन्होंने आगे कहा, 'हमारा ध्यान न केवल निवेश आकर्षित करने पर है, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर भी है कि इन परियोजनाओं को समय पर लागू किया जाए, स्थानीय उद्योगों को मजबूत बनाया जाए और क्षेत्र-विशेष की क्षमताओं को विकसित किया जाए.'

यह भी पढ़ें | मेरठ में ₹2,900 करोड़ की लागत से बनेगा वर्ल्ड-क्लास प्लांट, CM योगी ने रखी नींव, युवाओं को मिलेगा रोजगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Govt, Odisha Govt Jobs, Odisha Investment Proposals, Odisha Investment, Jobs In Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com