विज्ञापन

LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, सीधे पड़ेगा आपकी जेब पर असर

New Rules From 1st March 2026: 1 मार्च 2026 से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग ऐप और सिम कार्ड के नियमों में बदलाव का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. जानिए पूरी लिस्ट.

LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, सीधे पड़ेगा आपकी जेब पर असर

New Rules From 1st March 2026: कैलेंडर का पेज पलटते ही देश में कई बड़े नियम भी बदल जाते हैं, जिनका असर आम आदमी की जेब पर सीधा पड़ता है. ऐसे में 1 मार्च 2026 से रसोई गैस की कीमतों से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग और आपके स्मार्टफोन के इस्तेमाल तक कई बड़े बदलाव हो रहे हैं. अगर आपने इन बदलावों पर ध्यान नहीं दिया तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

1. LPG सिलेंडर की नई कीमतें

हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 मार्च को भी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करेंगी. पिछले कुछ समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है. इस बार है कि होली के त्योहार को देखते हुए सरकार घरेलू गैस सिलेंडर पर ग्राहकों को बड़ी राहत दे सकती है. वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी कुछ बदलाव हो सकता है.

2. रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव

भारतीय रेलवे 1 मार्च से अपनी डिजिटल सर्विस को और भी हाईटेक बना रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार पुराने यूटीएस ऐप की जगह अब नया RailOne ऐप जगह ले लेगा. इसके साथ ही जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन को जरूरी किया जा सकता है, जिससे टिकट बुकिंग में क्लियरिटी आएगी. इसके अलावा सीनियर सीटीजन के लिए लोअर बर्थ प्रायोरिटी को लेकर भी नई गाइडलाइंस आ सकती हैं.

New Rules From 1st March 2026

New Rules From 1st March 2026

3. स्मार्टफोन और सिम कार्ड के नियम

डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए टेलिकॉम रेगुलेटर (TRAI) 1 मार्च से सिम बाइंडिंगके नियमों को और टाइट कर सकता है. यानी अब एक स्मार्टफोन पर बैंक अकाउंट से लिंक्ड सिम का इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा सेफ होगा. ऐसे में अगर आप नया सिम कार्ड खरीदने या पोर्ट कराने की सोच रहे हैं, तो केवाईसी के प्रोसेस में बदलाव देखने को मिल सकता है.

4. बैंकिंग और मिनिमम बैलेंस

कई बड़े बैंक 1 मार्च से अपने सर्विस चार्ज और मिनिमम बैलेंस के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं. क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और लेट पेमेंट फीस के स्ट्रक्चर में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसलिए ग्राहक अपने बैंक से मिले ईमेल या एसएमएस को ध्यान से पढ़ें, जिससे किसी भी तरह के पेनल्टी शुल्क से बचा जा सके.

5. सीएनजी और पीएनजी के दाम

रसोई गैस के साथ सीएनजी और पीएनजी के रेट्स को भी हर महीने रिव्यू किया जाता है. 1 मार्च की सुबह नेचुरल गैस की कीमतों में बदलाव होने से आपकी कार के फ्यूल का बजट और घर के बजट पर असर पड़ सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com