विज्ञापन

PRARAMBH 2026: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, सरकार ने शुरू की ये खास सुविधा, दूर होगा आपका हर कंफ्यूजन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘प्रारंभ 2026’ अभियान और नया इनकम टैक्स पोर्टल 2.0 शुरू किया है. साथ ही नए टैक्स कानून को लोगों तक सरल तरीके से समझाने के लिए सरकार ने एक AI चैटबॉट 'कर साथी' बनाया है.

PRARAMBH 2026: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, सरकार ने शुरू की ये खास सुविधा, दूर होगा आपका हर कंफ्यूजन

New Income Tax Act 2025: भारत के टैक्स इतिहास में एक बड़ा कदम उठाते हुए, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 'प्रारंभ 2026' (PRARAMBH 2026) अभियान शुरू किया है. इसका मकसद लोगों को नए टैक्स रूल्स, 2025 के बारे में जानकारी देना है. नया कानून 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगा. इससे पहले वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स वेबसाइट 2.0 लॉन्च की. ये पहले वाले पोर्टल से ज्यादा आसान, स्पीड में तेज और यूजर्स फ्रेंडली होगी.

सरकार का उद्देश्य एक ऐसी टैक्स सिस्टम देना है जो सीधा और सरल हो, बार-बार बदलने की जरूरत न पड़े और जिसे आम नागरिक आसानी से समझ सकें.

कर साथी का मिलेगा साथ

टैक्सपेयर्स की मदद के लिए एक एआई चैटबॉट 'कर साथी' भी लॉन्च किया गया. ये चैटबॉट नए एक्ट, नियमों और फॉर्मों से जुड़े करदाताओं के सवालों का तुरंत जवाब देगा. साथ ही सीबीडीटी ने वीडियो ट्यूटोरियल, ब्रोशर और MyGov के जरिए जन-भागीदारी की पहल शुरू की है.

'नागरिक देवो भव:'

कार्यक्रम के दौरान CBDT के अध्यक्ष ने नागरिक देवो भव: की बात कही. उन्होंने कहा कि विभाग की सोच अब केवल टैक्स कलेक्शन तक नहीं है, बल्कि करदाताओं की सर्विस को पुख्ता करने पर जोर है. प्रारंभ 2026 के जरिए  देशभर में वर्कशॉप सेशन का आयोजन किया जाएगा, जिससे आम नागरिक नए नियमों को आसानी से समझ सकें.

भाषाई समस्याएं होंगी दूर

भाषा से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए, आयकर विभाग ने अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में ब्रोशर लॉन्च किए हैं.  यानी अब टैक्सपेयर्स इस नई पहल के साथ आसान सी जुड़ पाएंगे.

आ रहा नया इनकम टैक्स एक्ट 2026

सरकार 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है. ये नया कानून इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने इसके लिए इनकम टैक्स रूल्स 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com