विज्ञापन

एयरलाइन इंडस्‍ट्री में नहीं उतरेगा अदाणी ग्रुप, CEO बोले- अपने ग्राहकों से कंपटीशन ठीक नहीं, बताया 11 बिलियन डॉलर प्‍लान 

AAHL के CEO अरुण बंसल ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट के विस्तार पर अदाणी एयरपोर्ट्स अगले सात साल में 10-11 अरब डॉलर निवेश करेगी. टर्मिनल-1 का नवीनीकरण 2030 की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है.

एयरलाइन इंडस्‍ट्री में नहीं उतरेगा अदाणी ग्रुप, CEO बोले- अपने ग्राहकों से कंपटीशन ठीक नहीं, बताया 11 बिलियन डॉलर प्‍लान 
अदाणी एयरपोर्ट्स के सीईओ ने बताया फ्यूचर प्‍लान
NDTV

अदाणी ग्रुप की कंपनी AAHL यानी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की एयरलाइन शुरू करने की योजना नहीं है. कंपनी के CEO अरुण बंसल ने कहा कि अपने ग्राहकों के साथ कंपटीशन करना कभी अच्छी रणनीति नहीं होती. एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि एयरलाइन कंपनियां AAHL की ग्राहक हैं और अपने ग्राहकों के साथ प्रतिस्पर्धा करना कभी अच्छी रणनीति नहीं होती.' 

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि इस संदर्भ में AAHL और अदाणी ग्रुप को अलग-अलग देखा जाना चाहिए. ऐसी खबरें आई थीं कि अदाणी ग्रुप एयरलाइन कारोबार में उतरने को इच्छुक है. हालांकि, समूह ने ऐसी खबरों का खंडन किया था. 

7 साल में 11 बिलियन डॉलर निवेश का प्‍लान

CEO अरुण बंसल ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'एविएशन इंडिया एंड साउथ एशिया 2026' सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने का काम जारी है. टर्मिनल-1 का रेनोवेशन साल 2030 की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है.

बंसल ने कहा कि कंपनी अगले सात वर्षों में हवाई अड्डों के विकास और विस्तार पर 10 से 11 बिलियन डॉलर का पूंजीगत निवेश करेगी. AAHL के तहत फिलहाल आठ हवाई अड्डे हैं. AAHL के हवाई अड्डों से फिलहाल सालाना करीब 10 करोड़ यात्री सफर करते हैं. अगले 10 वर्षों में ये संख्या बढ़कर 30 करोड़ होने की उम्मीद है. 

एयरपोर्ट्स के प्राइवेटाइजशन प्रोसेस में हिस्‍सा लेगी कंपनी 

AAHL एयरपोर्ट्स के प्राइवेटाइजशन की प्रक्रिया में हिस्सा लेगी और अगले 10 साल में अपने एयरपोर्ट्स पर सालाना 30 करोड़ यात्रियों को संभालने का लक्ष्य रखती है. मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट्स AAHL के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं.बंसल ने कहा कि मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों के परिचालन क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए काम चल रहा है और टर्मिनल-1 का नवीनीकरण 2030 की शुरुआत में पूरा होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें | भारत के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट में अदाणी ग्रुप की अहम भूमिका, काशी में बोले वर्ल्‍ड फेमस अर्थशास्‍त्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Airport, Adani Airport Growth, Adani Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com