विज्ञापन

मानसून के लिए तैयार मुंबई एयरपोर्ट, पूरा हुआ मेंटेनेंस का काम, अब बारिश में भी भरेंगे फर्राटा उड़ान

वित्त वर्ष 2024-25 में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 5.5 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को संभाला, जिससे ये भारत का दूसरा सबसे बिजी एयरपोर्ट बना.

मानसून के लिए तैयार मुंबई एयरपोर्ट, पूरा हुआ मेंटेनेंस का काम, अब बारिश में भी भरेंगे फर्राटा उड़ान

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) ने आने वाले मानसून को देखते हुए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है. मुंबई में बारिश के मौसम में अक्सर कम विजिबिलिटी जैसी दिक्कतें होती हैं, जिससे उड़ानों पर असर पड़ सकता है. लेकिन अब एयरपोर्ट प्रशासन (MIAL) ने समय से पहले ही एनुअल रनवे मेंटेनेंस का काम पूरा कर लिया है. साथ ही एयरपोर्ट ने ऑपरेशन सिस्टम की मरम्मत और जांच भी कर ली है, जिससे बारिश के मौसम में यात्रियों को कम से कम परेशानी हो.

6 घंटे चला मेंटेनेंस

मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट के दोनों बड़े रनवे का मेंटेनेंस किया गया. इस वजह से 6 घंटे तक कोई भी फ्लाइट ना तो उड़ान भर सकी और ना ही उतर सकी. ये काम पहले से तय था और इसकी योजना एयरलाइंस और बाकी जरूरी विभागों के साथ पिछले 6 महीने से बनाई जा रही थी, जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी ना हो.

mumbai airport csmia runway maintenance completed

mumbai airport csmia runway maintenance completed

क्या-क्या हुआ रनवे पर?

रनवे पर जो काम किया गया, उसका मकसद यात्रियों और विमानों की सेफ्टी को बढ़ाना था. विमान जब उतरते हैं, तो उनके टायरों से रनवे पर रबड़ जम जाता है, उसे साफ किया गया और रनवे की लाइनें दोबारा साफ‑साफ बनाई गईं, जिससे पायलटों को दिशा समझने में आसानी हो. बारिश के मौसम में पानी जमा ना हो, इसके लिए नालियों और ड्रेनेज की अच्छे से सफाई की गई. इसके साथ ही रनवे और एयरपोर्ट पर लगी करीब 3 हजार लाइटों और बिजली से जुड़े सिस्टम की जांच की गई. नेविगेशन और आईटी से जुड़े तार और सिस्टम भी चेक किए गए, जिससे मानसून में कोई तकनीकी समस्या ना हो.

सेफ्टी और फैसिलिटी का कॉम्बो

मुंबई एयरपोर्ट अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) मिलकर चलाते हैं. ये सिर्फ बड़े और आधुनिक ढांचे के लिए ही नहीं, बल्कि यात्रियों को बेहतरीन सुविधा देने के मामले में भी दुनिया के सबसे अच्छे एयरपोर्ट्स में शामिल है. 

दिसंबर 2024 में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. ये भारत का पहला और दुनिया का तीसरा एयरपोर्ट बना, जिसे एयरपोर्ट यात्रियों के अनुभव (Airport Customer Experience) के लिए ACI की लेवल‑5 की मान्यता मिली.

इसके बाद मार्च 2025 में यात्रियों ने वोट देकर मुंबई एयरपोर्ट को एशिया‑पैसिफिक क्षेत्र में 4 करोड़ से ज्यादा यात्रियों वाले एयरपोर्ट्स में ‘बेस्ट एयरपोर्ट' चुना. ये सम्मान एयरपोर्ट को लगातार आठवीं बार मिला है.

mumbai airport csmia runway maintenance completed

mumbai airport csmia runway maintenance completed

आंकड़ों में CSMIA का दम

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) को बने 90 साल से ज्यादा हो चुके हैं. ये एयरपोर्ट करीब 1,900 एकड़ में फैला हुआ है और यात्रियों की संख्या के हिसाब से भारत का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है. वित्त वर्ष 2024-25 में यहां से करीब 5.51 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. CSMIA दुनिया का सबसे व्यस्त सिंगल-रनवे एयरपोर्ट है. यहां रोज़ लगभग 1,000 फ्लाइट्स की आवाजाही होती है. इसके अलावा, CSMIA भारत का एक बड़ा कार्गो और लॉजिस्टिक्स हब भी है. यहां देश के सबसे बड़े एयर कार्गो टर्मिनल में से एक मौजूद है, जहां हर साल 8.5 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा माल संभाला जाता है.

बारिश के मौसम में रनवे की मजबूती और विजिबिलिटी बहुत जरूरी होती है. एनुअल रनवे मेंटेनेंस के बाद अब मुंबई एयरपोर्ट मानसून जैसी किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com