गांव हो या शहर, खाने-पीने की चीजों की मांग हर जगह रहती है. इसी कारोबार से जुड़ी एक छोटी कंपनी का शेयर बड़ा धमाका कर रहा है. 5 रुपये से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक NHC फूड्स लिमिटेड ने अफ्रीका में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने पश्चिमी अफ्रीकी देश लाइबेरिया में अपना पहला फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए समझौता किया है. शेयर बाजार में भी इस स्टॉक ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है.
5 साल में 405% का रिटर्न
एनएचसी फूड्स का शेयर 11 सितंबर को ₹2.02 पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹190.65 करोड़ है. पिछले 5 साल में शेयर करीब 405% चढ़ चुका है.यह शेयर पिछले 6 महीने में करीब 155.70% और इस साल अब तक करीब 126.97% का रिटर्न दिया है. इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹0.59 था. वहां से शेयर करीब 242% ऊपर पहुंच चुका है.
हालांकि, पेनी स्टॉक में तेज उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है. सिर्फ पुराने रिटर्न देखकर आगे की कमाई का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा.
लाइबेरिया में बनेगा प्लांट
NHC फूड्स ने 9 सितंबर 2026 को अपनी लाइबेरिया स्थित कंपनी NHC फूड्स (लाइबेरिया) लिमिटेड के जरिए लाइबेरिया स्पेशल इकोनॉमिक जोन डेवलपमेंट कंपनी के साथ समझौता किया है.इसके तहत मोनरोविया इंडस्ट्रियल फ्री जोन के स्टारबेस, बुशरोड आइलैंड में करीब 7,580 वर्ग मीटर जमीन पर प्लांट डेवलप करने की योजना है.फिलहाल करीब 1,590 वर्ग मीटर का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर प्रस्तावित है. यहां फलों के जूस और दूसरे खाने-पीने के सामान का प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग की जा सकती है.
अफ्रीका में बड़ा बाजार
कंपनी की नजर सिर्फ लाइबेरिया तक नहीं है. एनएचसी फूड्स अफ्रीका में धीरे-धीरे अपना कारोबार फैलाना चाहती है.कंपनी के मुताबिक अफ्रीका की आबादी करीब 1.5 अरब है. कई देशों में शहरों का विस्तार और खाने-पीने की चीजों की बदलती मांग भविष्य में कारोबार के लिए मौका दे सकती है.
यह प्लांट अभी तैयार नहीं हुआ है. प्रोजेक्ट फिलहाल शुरुआती और तैयारी वाले चरण में है.कंपनी को जमीन पर शुरुआती काम करने की अनुमति मिल गई है. करीब 90 दिनों के भीतर अंतिम लीज समझौता करने की योजना है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है.
निवेशकों को क्या होगा फायाद?
5 साल में 405% का रिटर्न के बाद देने के बाद अफ्रीका में नया प्लांट कंपनी के लिए आगे बढ़ने का मौका हो सकता है. ऐस में इसके शेयर भी फोकस में रह सकते हैं
नोट- अफ्रीका की डील या पुराने रिटर्न के आधार पर शेयर में आगे तेजी की गारंटी नहीं मानी जा सकती.है. पेनी स्टॉक्स में कीमत में तेज उतार-चढ़ाव और रिस्क दोनों हो सकते हैं. इसलिए निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें- 2,539% का छप्परफाड़ रिटर्न! अब तगड़ा डिविडेंड देने जा रही कंपनी, क्या आपके पास है ये शेयर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं