विज्ञापन

Multibagger Stock: 1320% रिटर्न के साथ रॉकेट बना यह शेयर, ₹50,000 बने ₹7 लाख! 1 महीने में पैसा डबल से ज्यादा

Multibagger stocks under 100: 5 साल में ₹50,000 को ₹7 लाख बनाने वाली रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी इस कंपनी ने कैसे कमाया ₹11 करोड़ का मुनाफा और क्यों रॉकेट बना इसका शेयर...

Multibagger Stock: 1320% रिटर्न के साथ रॉकेट बना यह शेयर, ₹50,000 बने ₹7 लाख! 1 महीने में पैसा डबल से ज्यादा
Multibagger Smallcap Stock: PVP Ventures ने 1320% के छप्परफाड़ रिटर्न के साथ निवेशकों को किया मालामाल

पेनी स्टॉक से मल्टीबैगर बने PVP Ventures के शेयरों ने भारतीय शेयर बाजार में तहलका मचा रखा है.मजबूत फंडामेंटल्स और तिमाही नतीजों में सुधार के दम पर इस स्मॉलकैप स्टॉक ने निवेशकों को चौंका दिया है. शेयर में ऐसी तेजी आई कि सिर्फ 1 महीने में पैसा ढाई गुना बढ़ गया. वहीं, 5 साल में इसने 1,300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अब कंपनी का शेयर 2008 के बाद के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है.  बीते दिन यानी 4 सितंबर को शेयर 68.14 रुपए पर बंद हुआ. इस दौरान शेयर में 4.99% की जबरदस्त तेजी आई.

1 महीने में 145% की बंपर तेजी

PVP Ventures के शेयर में पिछले कुछ समय से लगातार तेजी देखने को मिल रही है .पिछले 1 महीने में शेयर करीब 145.90% चढ़ चुका है. यानी इस दौरान निवेशकों का पैसा ढाई गुना के करीब पहुंच गया. पिछले 1 साल में भी शेयर ने करीब 137% का रिटर्न दिया है.

5 साल में 1,320% का मल्टीबैगर रिटर्न,50,000 बने ₹7 लाख

लॉन्ग टर्म की बात करें तो PVP Ventures ने अपने शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है. पिछले 5 साल में शेयर करीब 1,319.58% चढ़ा है. यही वजह है कि इसे मल्टीबैगर स्टॉक कहा जा रहा है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस शेयर में 50,000 रुपए लगाए होते, तो 1,300% से ज्यादा के रिटर्न के साथ उसके निवेश की वैल्यू करीब 7 लाख रुपए हो गई होती. यानी निवेश करीब 14 गुना बढ़ गया होता.

हालांकि, यह कैलकुलेशन शेयर के दिए गए रिटर्न पर आधारित है. इसमें ब्रोकरेज, टैक्स और दूसरे चार्ज शामिल नहीं हैं.

क्या काम करती है PVP Ventures और क्यों शेयरों में आई तूफानी तेजी

PVP Ventures रियल एस्टेट, शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और अलग-अलग बिजनेस में निवेश करने वाली कंपनी है. कंपनी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के जरिए भी कमाई करती है. कंपनी के शेयर में लंबे समय तक कोई खास तेजी नहीं थी. लेकिन अब इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है.अगस्त से शेयर में एकतरफा तेजी बनी हुई है.

बाजार में कई सालों तक सुस्त रहने के बाद इसमें अचानक आई तूफानी तेजी के पीछे 3 बड़े कारण हैं...

रेटिंग अपग्रेड से भी मिला सपोर्ट

शेयर में तेजी की एक बड़ी वजह कंपनी के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) की क्रेडिट रेटिंग भी है.Acuité Ratings & Research ने कंपनी के 150 करोड़ रुपए के सिक्योर्ड NCDs को ‘ACUITE BBB- | Stable' रेटिंग दी है. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कंपनी के पास जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) के जरिए रियल एस्टेट एसेट्स को मोनेटाइज करने का अनुभव है. 

घाटे से उबरकर कंपनी ने कमाया ₹11 करोड़ का मुनाफा

कंपनी के जून तिमाही के नतीजे भी बेहतर रहे हैं. PVP Ventures ने जून तिमाही में 11 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया है.पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 1 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. वहीं, पिछली तिमाही में भी कंपनी 3 करोड़ रुपए के घाटे में थी.कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 46 करोड़ रुपए रही. पिछले साल इसी तिमाही में यह 17 करोड़ रुपए थी. यानी कंपनी की कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है.

EBITDA मार्जिन भी बढ़ा

कंपनी का EBITDA जून तिमाही में 13 करोड़ रुपए रहा. वहीं, EBITDA मार्जिन बढ़कर 29% हो गया.कंपनी की कमाई में सुधार और मुनाफे में वापसी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. इसके साथ ही, रेटिंग और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़े पॉजिटिव खबरों की वजह से शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है.

शेयरों में पैसे लगाने से पहले रखें ये ध्यान

भले ही कंपनी के शेयर ने काफी कम समय में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है . तिमाही नतीजों में भी सुधार देखने को मिला है.लेकिन शेयर में अचानक तेजी के बाद रिस्क भी बढ़ जाता है. इसलिए सिर्फ पुराने रिटर्न देखकर शेयरों में निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. कंपनी के रिजल्ट, डेट,बिजनेस मॉडल और वैल्यूएशन को समझना जरूरी है.

(नोट -ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अच्छी तरह कंपनी के बारे में पता कर लें और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

ये भी पढ़ें-  NSE IPO: सेबी की मंजूरी के बाद कब खुलेगा 30,000 करोड़ का मेगा इश्यू और कितनी होगी कीमत? ये रही पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Multibagger Stock, Multibagger Stocks Below 100 Rs, PVP Ventures Ltd. (Stock), Multibagger Smallcap Stocks India, Multibagger Stocks India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com