विज्ञापन

Middle East Crisis के बीच Share Market में कोहराम! इंडिगो, स्पाइसजेट समेत इन 6 ट्रैवल कंपनियों के शेयर 11% तक टूटे

BSE पर इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी दिग्गज एयरलाइंस के शेयर 7% से ज्यादा टूट गए, जबकि ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल 'यात्रा' के शेयरों में 11% से अधिक की भारी गिरावट देखी गई.

Middle East Crisis के बीच Share Market में कोहराम! इंडिगो, स्पाइसजेट समेत इन 6 ट्रैवल कंपनियों के शेयर 11% तक टूटे
मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार क्रैश; इंडिगो, स्पाइसजेट और यात्रा ऑनलाइन के शेयर गिरे

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी हलचल मचा दी है. सोमवार सुबह के कारोबार में एयरलाइन कंपनियों और टूर-ट्रैवल सेवा प्रदाताओं के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद होने और उड़ानों के रद्द होने की खबरों से निवेशकों में घबराहट है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी दिग्गज एयरलाइंस के शेयर 7% से ज्यादा टूट गए, जबकि ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल 'यात्रा' के शेयरों में 11% से अधिक की भारी गिरावट देखी गई.

शेयर बाजार का हाल: निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये

सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए 'ब्लैक मंडे' जैसी साबित हुई. तनाव की खबरों के बीच सेंसेक्स (Sensex) 1,027.60 अंक गिरकर 80,284.17 पर आ गया, वहीं निफ्टी (Nifty) भी 305.95 अंकों की गिरावट के साथ 24,864.35 पर ट्रेड करता दिखा.

किस कंपनी के शेयर को कितना नुकसान?

मिडिल ईस्ट संकट ने सबसे ज्यादा चोट एविएशन और ट्रैवल सेक्टर पर पहुंचाई है. यात्रा ऑनलाइन के शेयर 11% से ज्‍यादा गिर गए, वहीं ईजी ट्रिप के शेयर 9.39% तक गिर गए. अन्‍य प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट है.  

Latest and Breaking News on NDTV

यात्रियों के लिए क्या है स्थिति? 

अगर आप आने वाले दिनों में विदेश यात्रा, खासकर यूरोप या खाड़ी देशों (Gulf Countries) की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है:

  • उड़ानों में देरी और रूट बदलाव: ईरान और इजरायल के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण विमानों को अब लंबे रास्तों से जाना पड़ रहा है. इससे उड़ान का समय बढ़ गया है.
  • बुकिंग कैंसिलेशन: इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के अनुसार, यूरोप जाने वाले यात्रियों ने अपनी बुकिंग कैंसिल करना या तारीख आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है.
  • रिफंड और री-बुकिंग: IATO के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया कि ट्रैवल एजेंट एयरलाइंस के साथ मिलकर यात्रियों को रिफंड दिलाने या वैकल्पिक रूट (Alternate Routing) उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यात्रियों की परेशानी कम हो सके.

ये भी पढ़ें: पुराना स्‍कूटर लाएं, नया ले जाएं! Ola दे रहा 50,000 रुपये तक का धमाकेदार ऑफर, नए ग्राहक लाने पर होगा बड़ा फायदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com