विज्ञापन

अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत की खबर, गल्फ के 8 देश जंग की जद में

गल्फ के देशों में जंग के हालात थमने का नाम नहीं ले रहे. शनिवार को अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से गल्फ के देशों में हाहाकार मचा है. अभी सोमवार को अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत की खबर सामने आई है.

अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत की खबर, गल्फ के 8 देश जंग की जद में
अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के नेवी चीफ की मौत की खबर.
  • इजरायल के हमले में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत हुई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है.
  • शनिवार से ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों का सिलसिला जारी है जिसमें कई ईरानी नेता मारे गए हैं.
  • ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत शनिवार को हुई, जिसकी पुष्टि रविवार को की गई.
तेहरान:

इजरायल के हमले में ईरान के नेवी चीफ के मारे जाने की खबर सामने आई है. सामने आई जानकारी के अनुसार इजरायल के हमले में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत हो गई है. हालांकि अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. मालूम हो कि शनिवार से ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों का दौर जारी है. इन हमलों में ईरान के कई बड़े नेता की मौत हो चुकी है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है. शनिवार को भी खामेनेई की मौत हो गई थी. लेकिन इसकी पुष्टि रविवार को तब हुई जब ईरान ने खामेनेई की शहादत की पुष्टि की. 
 


अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कोनारक नौसैनिक अड्डे पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में ईरान के 3 जहाज डूबे गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका दोनों ओर से अब हमले तेज हो गए हैं. 

दोनों ओर से हो रहे हमलों से गल्फ के देशों में भीषण जंग के हालात बने है. ईरान ने इजरायल सहित गल्फ के देशों में मौजूद अमेरिकी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है. इससे गल्फ के करीब 8 देश जंग की जद में आ गए है.

वे आठ देश जहां अमेरिकी सैन्य ठिकानों की बात कर ईरान ने अब तक हमले किए. बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, क़तर, सऊदी अरब संयुक्त अरब अमीरात, ओमान. 

ईरान ने अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का किया दावा

ईरान ने सोमवार को दावा किया कि कुवैत में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक विमान को क्रैश होते और हवा में ही पायलट को इजेक्ट करते देखा जा सकता है. वीडियो में आसमान से एक पैराशूट नीचे उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ अन्य वीडियो जो स्थानीय मीडिया ने दिखाए हैं, उनमें विमान से बाहर निकलने के बाद पायलट जमीन पर दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें - ईरान, इजरायल-अमेरिका युद्ध की पल-पल की अपडेट यहां जानें

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Attack, Iran Navy Chief Shahram Irani, Iran Navy Chief Shahram Irani Death, Iran Israel Attack, Iran Israel Attack News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com