Upcoming IPO This Week: अगर आप शेयर बाजार में IPO के जरिए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास हो सकता है. इस हफ्ते शेयर बाजार में निवेश करने वालों के पास ऑप्शन होंगे.इस सप्ताह प्राइमरी मार्केट में दो मेनबोर्ड IPO और चार SME IPO निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं. ऐसे में पैसे लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सा IPO कब खुलेगा, कब बंद होगा .प्राइस बैंड और दूसरी जरूरी जानकारी जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा
इस हफ्ते कौन-कौन से Mainboard IPO खुलेंगे?
इस सप्ताह सबसे ज्यादा नजर Ardee Industries और Technocraft Ventures के IPO पर रहेगी. दोनों कंपनियां निवेशकों के लिए अपने पब्लिक इश्यू खोल रही हैं.
Ardee Industries IPO: कब खुलेगा, कितना है प्राइस बैंड?
Ardee Industries के 425.87 करोड़ रुपये के IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा. इसमें 320 करोड़ रुपये के 6.04 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 2 करोड़ शेयर की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए होगी, जिसकी कुल वैल्यू 105.87 करोड़ रुपये है.
यह IPO 5 अगस्त को खुलेगा और 7 अगस्त तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे. शेयरों का अलॉटमेंट 10 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि 12 अगस्त को BSE और NSE पर इसकी संभावित लिस्टिंग हो सकती है.
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 50 से 53 रुपये प्रति शेयर तय किया है. निवेशकों को कम से कम 281 शेयरों शेयरों की बोली लगानी होगी. ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए 14,893 रुपये का न्यूनतम निवेश करना होगा.
Technocraft Ventures IPO कब खुलेगा?
Technocraft Ventures का IPO कुल 1.19 करोड़ शेयरों का है. इसमें 0.95 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और 0.24 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है.यह IPO 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त तक निवेशक इसमें आवेदन कर सकेंगे. इस IPO का अलॉटमेंट 12 अगस्त को फाइनल होने की संभावना है, जबकि कंपनी के जबकि शेयरों की संभावित लिस्टिंग 14 अगस्त को BSE और NSE पर हो सकती है.
SME IPO में भी निवेश का मौका
इस सप्ताह मेनबोर्ड IPO के अलावा SME सेगमेंट में भी चार कंपनियां निवेशकों के लिए अपने IPO लेकर आ रही हैं.
- Anawil Wire & Engineering का IPO आज 3 अगस्त से खुलेगा.
- Aegeus Technologies का IPO 4 अगस्त से निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा.
- LAPL Automotive का IPO 6 अगस्त से निवेशकों के लिए खुल जाएगा
- Optimystix Entertainment का IPO 7 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा.
IPO में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप इस हफ्ते किसी भी IPO में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला न करें.IPO में निवेश करने से पहले सिर्फ लिस्टिंग गेन को देखकर फैसला न लें. पैसे लगाने से पहले कंपनी का बिजनेस मॉडल क्या है, वह कितना मुनाफा कमा रही है और उसमें क्या-क्या जोखिम (Risks) हैं,प्राइस बैंड, लॉट साइज, ये अच्छी तरह से चेक कर लें. हमेशा अपनी बजट और अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही निवेश करें.
(नोट- ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं