विज्ञापन

IPO Update: आज ब्‍लैक ओपल समेत  4 आईपीओ खुले, एक में तो 1.08 लाख की कमाई दिखा रहा GMP, लगाने होंगे इतने पैसे 

IPO Updates today: आज 29 सितंबर को 4 SME IPO खुले हैं. Black Opal, Papadmalji Agro Foods, Vans Electroengineering और EverestIMS के प्राइस बैंड, लॉट साइज, न्यूनतम निवेश जान लीजिए.

IPO Update: आज ब्‍लैक ओपल समेत  4 आईपीओ खुले, एक में तो 1.08 लाख की कमाई दिखा रहा GMP, लगाने होंगे इतने पैसे 
किन IPO में पैसे लगाने का है मौका?
(File Photo)

शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए निवेश करने वालों के लिए आज मंगलवार, 29 सितंबर को बड़े अपडेट्स हैं. दरअसल, आज 4 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं. ये सभी आईपीओ SME सेगमेंट के हैं. इनमें ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स, पापड़माल्जी एग्रो फूड्स, वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग और एवरेस्ट आईएमएस टेक्नोलॉजीज शामिल हैं. इनमें से एक वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग में GMP करीब 38 फीसदी की कमाई दिखा रहा है. हालांकि वास्‍तविक लिस्टिंग अलग हो सकती है. 

अगर आप इनमें से किसी आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले प्राइस बैंड, लॉट साइज और न्यूनतम निवेश की रकम जरूर समझ लें. 

ब्‍लैक ओपल कंसल्‍टैंट्स| Black Opal Consultants IPO

ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स का आईपीओ 55.08 करोड़ रुपये का है. कंपनी आईपीओ के जरिए 22.38 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी. वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के तहत मौजूदा निवेशक 5.58 लाख शेयर बेचेंगे.

आईपीओ का प्राइस बैंड 185 से 197 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 600 शेयर हैं. इस हिसाब से निवेशकों को कम से कम 2,36,400 रुपये लगाने होंगे.

पापड़मलजी एग्रो फूड्स| Papadmalji Agro Foods IPO

पापड़मलजी एग्रो फूड्स का आईपीओ 20.18 करोड़ रुपये का है. ये आईपीओ 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा.

कंपनी ने आईपीओ के लिए 69 से 72 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 1,600 शेयर हैं. निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा. यानी न्यूनतम निवेश 2,30,400 रुपये होगा.

वंस इलेक्‍ट्रो-इंजीनियरिंग | Vans Electroengineering IPO

वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग का आईपीओ 33.98 करोड़ रुपये का है. ये पूरा आईपीओ फ्रेश शेयरों पर आधारित है. कंपनी 28.80 लाख नए शेयर जारी करेगी.

आईपीओ 29 सितंबर को खुलकर 1 अक्टूबर को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 112 से 118 रुपये प्रति शेयर है. एक लॉट में 1,200 शेयर हैं. रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा.

इस हिसाब से न्यूनतम निवेश 2,83,200 रुपये होगा.

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट में ग्रे मार्केट में इसका आईपीओ 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता बताया गया है. इसके आधार पर करीब 38% लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. हालांकि, GMP अनौपचारिक संकेतक है और वास्तविक लिस्टिंग इससे अलग हो सकती है.

एवरेस्‍टIMS टेक्‍नोलॉजी| EverestIMS Technologies IPO

एवरेस्ट आईएमएस टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 48.46 करोड़ रुपये का है. ये आईपीओ 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खुला रहेगा.

कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 80 से 85 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में 1,600 शेयर हैं. निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा.

इस तरह न्यूनतम निवेश की रकम 2,72,000 रुपये होगी.

(Disclaimer: ये निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

यह भी पढ़ें : Share Market: क्रूड में तेजी समेत 3 वजहें, जिनके चलते गिरा बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी का बुरा हाल, रुपया भी बेहाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPO Update, Ipo Today, Share Market Updates, Share Market News, Share Market 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com