विज्ञापन

Market Closing: बाजार में लौटा खरीदारी का दौर, दिखी हल्की रिकवरी, सेंसेक्स 364 तो निफ्टी 134 अंको की गिरावट पर हुआ बंद

Share Market Crash: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान युद्ध के तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. भारतीय रुपया भी 95.126 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है.

Market Closing: बाजार में लौटा खरीदारी का दौर, दिखी हल्की रिकवरी, सेंसेक्स 364 तो निफ्टी 134 अंको की गिरावट पर हुआ बंद
Stock Market News Today: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने निवेशकों के भरोसे को तोड़ दिया है.

Market Closing: चलिए, जिस गिरावट के साथ आज बाजार की शुरुआत हुई थी, कम से कम उसमें रिकवरी हुई. बंद होते-होते बिकवाली की जगह खरीदारी का दौर देखा गया. सेंसेक्स एक समय 700 अंकों की गिरावट पर ट्रेड कर रहा था, जो आखिरी सेशन में 364 की गिरावट पर बंद हुआ. ऐसा ही कुछ हाल निफ्टी का था. दिन के सत्र में 250 अंक की कमी देखी गई, पर खरीदारी के चलते ये कमी 134 अंकों पर आ गई.

टॉप 5 गेनर्स

  • सन फार्मा (1.64)
  • इंफोसिस (1.20)
  • बजाज फाइनेंस (0.98)
  • अदाणी पोर्ट्स (0.98)
  • टेक महिंद्रा (0.95)

टॉप 5 लूजर्स

  • इटर्नल (-2.85)
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (-2.70)
  • टाटा स्टील (-2.13)
  • एलटी (-2.03)
  • महिंद्रा और महिंद्रा (-1.83)

कैसा रहा शुरुआती माहौल?

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार  की शुरुआत बेहद खराब रही.गुरुवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि देखते ही देखते बाजार क्रैश हो गया. शुरुआती कारोबार में ही BSE सेंसेक्स (Sensex) करीब 940 अंक लुढ़क कर 76,556 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 (Nifty) 275 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24,000 के  नीचे फिसलकर 23,902 पर ट्रेड करता दिखा. 

बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर आई इस बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. आज सुबह जब बाजार खुला, तभी से गिरावट के संकेत मिलने लगे थे. ओपनिंग बेल के वक्त सेंसेक्स 678 अंक नीचे 76,817 पर था और निफ्टी 212 अंकों की कमजोरी के साथ 23,965 पर खुला था. 

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, कच्चे तेल में उबाल 

बाजार की गिरावट के साथ-साथ देश की करेंसी 'रुपया' भी ऐतिहासिक कमजोरी का शिकार हुआ है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 20 पैसे टूटकर 95.126 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगी आग है. ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अब $120 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोई उम्मीद न दिखने की वजह से तेल की सप्लाई पर संकट मंडरा रहा है, जिसका सीधा असर भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है.

एशियाई बाजारों में भी पसरा सन्नाटा

भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया के शेयर बाजारों में आज गिरावट का माहौल रहा. MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.6% की गिरावट दर्ज की गई. छुट्टियों के बाद जब जापान का बाजार खुला, तो वहां का निक्केई 225 इंडेक्स 1.3% गिर गया. इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग 1.2% और चीन का CSI 300 भी 0.2% की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा. दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी सुस्ती और गिरावट का ही रुख रहा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Crash, Stock Market Opening Today, Sensex Today, Nifty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com