विज्ञापन

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ने अंतरिम ट्रेड डील फ्रेमवर्क पर जारी किया संयुक्त बयान

दोनों देशों ने एक अंतरिम फ्रेमवर्क जारी किया, जिसके तहत टैरिफ (शुल्क) कम किए जाएंगे, ऊर्जा साझेदारी नई तरह से तैयार होगी और आर्थिक सहयोग गहरा होगा, ताकि दोनों देश मिलकर वैश्विक सप्लाई चेन को फिर से व्यवस्थित कर सकें.

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ने अंतरिम ट्रेड डील फ्रेमवर्क पर जारी किया संयुक्त बयान

शुक्रवार को अमेरिका और भारत एक ट्रेड समझौते के और करीब आ गए. दोनों देशों ने एक अंतरिम फ्रेमवर्क जारी किया, जिसके तहत टैरिफ (शुल्क) कम किए जाएंगे, ऊर्जा साझेदारी नई तरह से तैयार होगी और आर्थिक सहयोग गहरा होगा, ताकि दोनों देश मिलकर वैश्विक सप्लाई चेन को फिर से व्यवस्थित कर सकें. दोनों देशों ने इसको लेकर संयुक्‍त बयान जारी किया है.  

दोनों देशों की सरकारों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ये फ्रेमवर्क एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. साथ ही यह भी कहा कि समझौते को पूरा करने के लिए आगे की बातचीत जरूरी है. 

टैरिफ कम या खत्‍म होगा 

समझौते के अनुसार, भारत अमेरिका के सभी औद्योगिक सामानों और सूखे अनाज, पशु आहार के लिए लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रोसेस्‍ड फ्रूट, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट्स समेत अन्य उत्पादों और कई प्रकार के अमेरिकी खाद्य और कृषि उत्पादों पर टैरिफ समाप्त या कम करेगा. 

दोनों देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, 'अमेरिका और भारत पारस्परिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार के संबंध में एक अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India US Trade Agreement, India Us Trade Agreement Latest Updates, India Us Trade Agreement News, India US Trade Agreement Talks, India US Trade Deal Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com