हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि मुंबई इंडियंस का नया कप्तान कौन होगा. इसको लेकर अब से ही चर्चा शुरू हो गई है. वहीं, रेव स्पोर्ट्स के रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस अगले 24-48 घंटों के भीतर नेतृत्व के मुद्दे पर कोई फैसला ले लेगी. इस मामले पर चर्चा करने के लिए सीनियर मैनेजमेंट की वीकेंड पर बैठक हो रही है. हालांकि, यह अभी भी साफ नहीं है कि क्या जल्द ही कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी लेकिन उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस इस बारे में अपनी राय पहले से ही बना लेगी.
अब जब हार्दिक पंड्या के PBKS में जाने के बाद, MI को IPL के 2027 संस्करण के लिए एक नया कप्तान नियुक्त करना होगा, और इसके लिए कई उपयुक्त उम्मीदवार मौजूद हैं. ऐसे में जानते हैं कि पांड्या के जाने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी के 3 टॉप विकल्प कौन मौजूद हैं.
सूर्यकुमार यादव
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड़्या के उप-कप्तान थे और उन्होंने कई मैचों में टीम की कमान संभाली थी. 2026 में सूर्यकुमार की कप्तानी में ही भारत ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वह अंबानी के स्वामित्व वाली इस टीम के लिए कप्तानी का एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं.
रोहित शर्मा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या की जगह लेने के लिए रोहित शर्मा सबसे प्रबल दावेदार हैं. रोहित मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में भी सबसे ऊपर हैं. रोहित ने भारत के कप्तान के तौर पर दो आईसीसी खिताब जीते हैं और मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में 5 बार IPL का खिताब भी जीता है.
तिलक वर्मा
आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के मुख्य दावेदारों में तिलक वर्मा भी शामिल हैं. वह 2022 से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं. तिलक वर्तमान में भारत की T20I टीम के उप-कप्तान हैं और भविष्य के लिए भी एक मजबूत विकल्प हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में तिलक भारत ए की कप्तानी भी कर रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने 2026 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान के तौर पर डेब्यू किया था और धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी. बुमराह पहले भी टेस्ट और T20I में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और कई मौकों पर उन्होंने कप्तान बनने की अपनी इच्छा भी जाहिर की है.
यह भी पढ़ें | India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान के हसन नवाज ने संभाली पारी, हर्षित राणा को अटैक पर लाने की तैयारी
यह भी पढ़ें | IND A vs PAK A : नो हैंडशेक' के बाद टॉस पर बवाल, सिक्के के फैसले को लेकर आमने-सामने आए दोनों कप्तान
यह भी पढ़ें | छत्तीसगढ़ की बेटियों का कमाल, पलक-महक को भारतीय U-19 टीम में मौका, इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में दिखेगा दम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं