विज्ञापन

PNG Drive 3.0 लॉन्‍च, 50 लाख नए घरों को PNG कनेक्‍शन देगी सरकार, 31 मार्च तक 1.30 करोड़ किचन तक पाइप से गैस पहुंचाने का लक्ष्‍य

PNG Drive 3.0 के तहत सरकार 50 लाख नए घरेलू PNG कनेक्शन और 40 लाख निष्क्रिय कनेक्शन एक्टिव करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. निष्क्रिय PNG कनेक्शन कैसे एक्टिव होंगे, गांवों में PNG गैस पहुंचाने की सरकार की क्‍या योजना है, पूरी डिटेल यहां.

PNG Drive 3.0 लॉन्‍च, 50 लाख नए घरों को PNG कनेक्‍शन देगी सरकार, 31 मार्च तक 1.30 करोड़ किचन तक पाइप से गैस पहुंचाने का लक्ष्‍य
50 लाख नए घरों तक पहुंचेगी PNG Gas! सरकार ने शुरू किया PNG Drive 3.0
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

देश में 50 लाख नए घरों की रसोई तक PNG यानी पाइप वाली गैस पहुंचेगी. केंद्र सरकार ने नेशनल PNG ड्राइव 3.0 लॉन्‍च किया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत की. देश में LPG की बजाय PNG यानी पाइप वाली प्राकृतिक गैस की पहुंच बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने ये अभियान लॉन्‍च किया है. 

इसका लक्ष्‍य न केवल 50 लाख नए घरेलू PNG कनेक्शन देना है, बल्कि पहले से मौजूद वैसे कनेक्शन को दोबारा चालू करना है, जो निष्क्रिय पड़े हैं. अनुमानित तौर पर ऐसे इनैक्टिव कनेक्‍शंस की संख्‍या करीब 40 लाख है, जिन्‍हें एक्टिव किया जाएगा. 

ये अभियान 31 मार्च 2027 तक चलेगा. सरकार का फोकस PNG के इस्तेमाल को बढ़ाने के साथ मौजूदा गैस पाइपलाइन नेटवर्क का बेहतर इस्तेमाल करने पर भी है.

PNG Drive 3.0 के तीन बड़े लक्ष्य 

इस अभियान का फोकस सिर्फ नए ग्राहक जोड़ने पर नहीं है, बल्कि उन घरों तक भी दोबारा गैस पहुंचाने पर है, जहां पहले से PNG कनेक्शन मौजूद है लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा.

  • 50 लाख नए घरेलू PNG कनेक्शन
  • 40 लाख निष्क्रिय कनेक्शनों को दोबारा सक्रिय करना
  • 50 लाख नए PNG रजिस्ट्रेशन
Latest and Breaking News on NDTV

देश में 1.30 करोड़ अतिरिक्त कनेक्शन की क्षमता

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, PNGRB, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां, सरकारी तेल कंपनियां और दूसरी संबंधित संस्थाएं मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी.

मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, देश में अब तक 6,87,966 इंच किलोमीटर गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है.

मौजूदा नेटवर्क और उसके विस्तार के जरिए देश में करीब 1.30 करोड़ अतिरिक्त PNG कनेक्शन देने की क्षमता है. सरकार खासतौर पर अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में PNG की पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रही है.

सरकार क्यों बढ़ाना चाहती है PNG का इस्तेमाल?

सरकार का मकसद देश के एनर्जी मिक्‍स यूज यानी ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाना है. फिलहाल भारत के प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी करीब 6% है.

PNG Drive 3.0 के जरिए घरेलू स्तर पर LPG के बजाय पाइप वाली गैस के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के साथ मौजूदा गैस नेटवर्क का ज्यादा प्रभावी इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

पिछले अभियान  PNG Drive 2.0 का हासिल क्‍या?

सरकार इससे पहले PNG Drive 2.0 भी चला चुकी है. इसके तहत 12.10 लाख नए कनेक्शन दिए गए थे. कुल 13.37 लाख ऐसे कनेक्‍शन है, जिनकी बिलिंग शुरू हो गई है. नए कनेक्‍शन के लिए करीब 15.31 लाख रजिस्‍ट्रेशन  हुए. अभियान के दौरान रोजाना नए घरेलू PNG कनेक्शन जुड़ने की संख्या में 43% और बिलिंग शुरू करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में 166% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

PNG Drive 2.0उपलब्धि
नए कनेक्शन12.10 लाख
बिलिंग शुरू हुए कनेक्शन13.37 लाख
नए घरेलू रजिस्ट्रेशन15.31 लाख
डेली न्‍यू कनेक्शन ग्रोथ43%
बिलिंग वाले उपभोक्ता बढ़े166%

अब गांवों और छोटे शहरों पर फोकस

PNG Drive 3.0 में सरकार अब पिछले अभियान से मिली गति को आगे बढ़ाना चाहती है. खासतौर पर अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में नए उपभोक्ताओं को गैस नेटवर्क से जोड़ने पर जोर रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

50 लाख नए कनेक्शन और 40 लाख निष्क्रिय कनेक्शनों को एक्टिव करने का लक्ष्य पूरा होने पर बड़ी संख्या में घर PNG नेटवर्क से जुड़ सकते हैं.

सरकार की योजना सिर्फ नए कनेक्शन देने तक सीमित नहीं है. मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर इस्तेमाल और ज्यादा घरों तक पाइप वाली गैस पहुंचाना इस अभियान का अहम हिस्सा है. 

यह भी पढ़ें | घर-घर पहुंचेंगे PNG कनेक्शन, LPG की जगह अब पाइप वाली गैस का इंतजार! सरकार की नई स्‍कीम से क्‍या फायदे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNG Connection, Png Connection Kaise Le, PNG Connection Availability, Png Connection Apply Online, Png Connection News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com