विज्ञापन

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 फीसदी से ज्‍यादा बढ़ा, डीए की 2 किस्‍तें मंजूर, तेलंगाना में बंपर एरियर का भी ऐलान

8th Pay Commission की एक्‍सरसाइज के बीच राज्‍य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA hike) का ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों को ढाई साल से ज्‍यादा समय का बकाया (एरियर) भी मिलेगा. जानिए किस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी.

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 फीसदी से ज्‍यादा बढ़ा, डीए की 2 किस्‍तें मंजूर, तेलंगाना में बंपर एरियर का भी ऐलान
DA तो मिलेगा ही, बंपर एरियर भी मिलेगा, यहां जानिए किस महीने से मिलेगा फायदा?
Source: NDTV Graphics/Canva

देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने का इंतजार है और साथ ही DA Hike यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का भी. जुलाई 2026 से लागू होने वाले डीए हाइक का केंद्र सरकार ने अब तक ऐलान नहीं किया है. इस बीच अलग-अलग राज्‍यों से DA Hike की खबरें आ रही हैं. सिक्‍कम और त्रिपुरा के बाद अब तेलंगाना के सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी आई है. तेलंगाना सरकार ने राज्‍यकर्मियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) की दो किस्तों को मंजूरी दी है. 

DA की ये दोनों किस्‍तें जनवरी 2024 और जुलाई 2024 से लागू मानी जाएगी. यानी आने वाली सैलरी में DA जुड़कर तो आएगा ही, कर्मचारियों को ढाई साल से ज्‍यादा समय का बंपर एरियर भी मिलेगा. तेलंगाना के कर्मचारियों को सरकार की ओर से दशहरे से पहले ही 'दिवाली' का तोहफा मिल गया है. 

कितना बढ़ गया महंगाई भत्ता, कब मिलेगा फायदा? 

जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते में 3.64 फीसदी और जुलाई 2024 से 2.73 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. यानी कुल बढ़ोतरी 6 फीसदी से ज्‍यादा हुई है. 

2020 पे स्केल वाले कर्मचारियों का DA जनवरी 2024 में 33.67 फीसदी से बढ़कर 37.31 फीसदी किया गया है, जबकि जुलाई 2024 में इसे बढ़ाकर 40.04 फीसदी किया गया.

वहीं, 2015 पे स्केल वाले कर्मचारियों का डीए 73.34 फीसदी से बढ़कर पहले 78.06 फीसदी और फिर जुलाई 2024 में 81.72 फीसदी किया गया है.

बढ़े हुए DA का फायदा अक्टूबर 2026 की सैलरी में मिलेगा. ये सैलरी कर्मचारियों के खाते में 1 नवंबर को आएगी. 

33 और 27 किस्तों में मिलेगा DA एरियर 

तेलंगाना के कर्मचारियों को DA का बकाया यानी एरियर भी बंपर मिलने वाला है. जनवरी 2024 से जोड़ा जाए तो ढाई साल से ज्‍यादा का एरियर कर्मचारियों को मिलेगा.   

जनवरी 2024 से सितंबर 2026 तक का DA बकाया 33 किस्तों में दिया जाएगा. वहीं, जुलाई 2024 से सितंबर 2026 तक का एरियर 27 किस्तों में मिलेगा.

सरकार ये रकम कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा करेगी. 

हर साल 3,057 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त खर्च 

DA की दोनों किस्तों को मंजूरी देने से राज्य सरकार पर भी बड़ा वित्तीय बोझ पड़ेगा. सरकार को हर साल करीब 3,057 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे.

इसमें जनवरी 2024 वाली DA किस्त के लिए करीब 1,747 करोड़ रुपये और जुलाई 2024 वाली किस्त के लिए करीब 1,310 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च शामिल है.

इन कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा

डीए बढ़ोतरी का फायदा सिर्फ सामान्य सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा. UGC और AICTE पे स्केल वाले कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

इसके अलावा जिला और मंडल परिषद के कर्मचारी, नगर निकायों में नियमित पे स्केल पर काम करने वाले कर्मचारी और फुल-टाइम कंटिजेंट कर्मचारियों समेत कई अन्य वर्गों को भी डीए की इन किस्तों का फायदा मिलेगा.

यानी लंबे समय से डीए बढ़ोतरी और बकाया का इंतजार कर रहे तेलंगाना के इन कर्मचारियों को भी अब बढ़ी हुई सैलरी के साथ एरियर का भी फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें | सरकारी कर्मचारियों का DA तीन फीसदी बढ़ा, सरकार ने HRA भी बढ़ाया, यहां अक्टूबर से ही मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

यह भी पढ़ें | DA Hike in 2027: जनवरी में 67% हो सकता है महंगाई भत्ता, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA Hike, DA Hike 42 To 60 Percent Now, Da Hike 2026 Latest News Today, Telangana Government, Telangana Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com