विज्ञापन

DA Hike News: 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा! इस राज्य सरकार ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता

Odisha Govt DA Hike: ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद कुल महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है.

DA Hike News: 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा! इस राज्य सरकार ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
ओडिशा सरकार के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

Odisha Govt DA Hike: ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स की झोली खुशियों से भर दी है. दरअसल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार (17 नवंबर) को राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद कुल महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है. राज्य सरकार के इस फैसले 8.5 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.

नवंबर की सैलरी के साथ आएगा बढ़ा हुआ पैसा

ओडिशा के सीएम ऑफिस (CMO) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी यानी कर्मचारियों को पिछले महीनों का लाभ भी मिलेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि बढ़ा हुआ DA नवंबर महीने की सैलरी के साथ नकद दिया जाएगा.

पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत

सरकार ने सिर्फ मौजूदा कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड कर्मचारियों का भी पूरा ख्याल रखा है. राज्य सरकार ने पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी 3 फीसदी का इजाफा किया है. उन्हें भी नवंबर की पेंशन के साथ बढ़ी हुई रकम का भुगतान किया जाएगा.

8.5 लाख परिवारों को सीधा फायदा

अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार के इस फैसले से ओडिशा के करीब 8.5 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा आर्थिक लाभ होगा. बढ़ती महंगाई के बीच इस बढ़ोतरी को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

कर्नाटक के कर्मचारियों की मौज

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए 15.75 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2026 से लागू मानी जाएगी.

गुजरात में कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ा

हाल ही में गुजरात सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इस फैसले से राज्य के 9.69 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलेगा. बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा.

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने भी दिया तोहफा

वहीं, अरुणाचल प्रदेश सरकार दिवाली से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब राज्‍य में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की रकम मूल वेतन के 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गई है. यह दर 1 जुलाई से लागू होगी.

राजस्थान सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी की

हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए डीए और डीआर में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी. इस बढ़ोतरी के बाद डीए और डीआर 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA Hike, Latest Business News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com