Gold Silver Price Today February 26 LIVE Updates: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. अगर आप सोने-चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो आज 26 फरवरी के ताजा रेट जरूर चेक करे.बीते एक साल में सोने ने करीब 80% और चांदी ने 180% से ज्यादा का बंपर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. शादियों का सीजन होने के कारण दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 22K और 24K सोने की मांग बढ़ी है, लेकिन कीमतों में भारी उठापटक ने खरीदारों को उलझन में डाल दिया है. ग्लोबल टेंशन और सेफ हेवन एसेट की बढ़ती डिमांड के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 2 अप्रैल, 2026 की डिलीवरी वाला सोने का भाव गिरकर ₹160,597.00 पर आ गया है. चांदी की कीमतों में आज सोने के मुकाबले अधिक गिरावट देखने को मिल रही है. 5 मार्च, 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी सुबह ₹3,616.00 (1.35%) की बड़ी गिरावट के साथ ₹264,700.00 पर पहुंच गई.
ऐसे में क्या आपको अभी सोना-चांदी खरीदना चाहिए या और गिरावट का इंतजार करना चाहिए? इस लाइव ब्लॉग में जानें अपने शहर के 22 और 24 कैरेट सोने के साथ चांदी के ताजा रेट्स, MCX पर सोने-चांदी के लाइव रेट और क्या है मार्केट एक्सपर्ट्स सलाह.जानें सोने-चांदी को लेकर पल-पल की हर जरूरी अपडेट्स...
Gold, Silver Rate Today, 26 February 2026 LIVE Updates (Aaj sone Chandi ka Bhav):
Gold Silver Price Live: डॉलर की कमजोरी ने सोने को गिरावट को थामा
Gold Silver Market News: भले ही सोने-चांदी में गिरावट दिख रही है, लेकिन अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट ने सोने को बहुत ज्यादा गिरने से बचा लिया है. डॉलर इंडेक्स 0.13% गिरकर 97.58 पर आ गया है. जब डॉलर कमजोर होता है, तो विदेशी निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे कीमतों को निचले स्तर पर सहारा मिलता है. साथ ही, अमेरिका की नई टैरिफ नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता भी सोने को मजबूती दे रही है.
Gold Silver Price Live:सोने-चांदी में गिरावट, निवेशकों ने की प्रॉफिट बुकिंग
Gold, Silver Prices Drop: गुरुवार को भारतीय बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी सुस्ती देखी जा रही है. पिछले सत्र में आई जोरदार तेजी के बाद आज निवेशकों ने 'प्रॉफिट बुकिंग'की है, जिससे कीमतें थोड़ी नीचे आई हैं. MCX पर अप्रैल वायदा सोना 0.25% गिरकर ₹1,60,741 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी में 1.16% की गिरावट देखी गई और यह ₹2,65,200 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.
Gold Silver Prices Live: नंबरों का खेल, जानें कौन सा नंबर वाला गोल्ड सबसे प्योर
Gold and Siver News Today: हॉलमार्क पर लिखे नंबरों का मतलब समझना बहुत आसान है, जिससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं.
999: इसका मतलब है कि सोना 99.9% शुद्ध है.
916: यह 91.6% शुद्ध सोने की गारंटी देता है (आमतौर पर 22 कैरेट).
750: इस निशान का मतलब है कि सोना 75.0% शुद्ध है.
585 और 375: 585 नंबर 58.5% शुद्धता और 375 नंबर 37.5% शुद्धता को दर्शाता है.
Gold Silver Rates Live: BIS हॉलमार्क को कैसे पहचानें?
Gold and Siver News Today: असली हॉलमार्किंग की पहचान करने के लिए गहनों पर कुछ खास निशानों को देखना जरूरी है...
असली हॉलमार्किंग में भारतीय मानक ब्यूरो का 'त्रिकोण' (Triangle) निशान बना होता है.
हॉलमार्क के साथ गोल्ड की प्लोरिटी का नंबर भी लिखा होता है, जिससे पता चलता है कि उसमें कितना सोना है.
Gold Silver Prices Live: हॉलमार्किंग असली सोने की सबसे बड़ी पहचान
Gold and Siver News Today: भारत में जून 2021 से गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई है, जो सोने की शुद्धता की गारंटी मानी जाती है. यह भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा दिया जाने वाला एक क्वालिटी सर्टिफिकेट है. जब भी आप गहने खरीदें, तो उस पर बीआईएस (BIS) का हॉलमार्क जरूर चेक करें, क्योंकि यह इस बात का प्रमाण है कि सोना पूरी तरह शुद्ध है.
Gold Silver Rates Live: असली सोने की पहचान के लिए हॉलमार्क जरूर चेक करें
Gold and Today News Today:शादी-ब्याह का सीजन हो या निवेश का मौका, भारत में सोने की खरीदारी हमेशा से परंपरा का हिस्सा रही है. लेकिन बाजार में बढ़ती धोखाधड़ी को देखते हुए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि जो सोना हम खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली?सोने की शुद्धता जांचने का सबसे भरोसेमंद तरीका 'हॉलमार्किंग' है.
Gold Silver Prices Live: सोने की बढ़ती कीमतों का फायदा,मुथूट और मणप्पुरम का दबदबा बरकरार
जेफरीज (Jefferies) के अनुमान के मुताबिक, नवंबर 2025 तक गोल्ड लोन में 42% की जबरदस्त सालाना बढ़त दर्ज की गई है, जिसमें सोने की बढ़ती कीमतों ने अहम भूमिका निभाई है. हालांकि रिटेल गोल्ड लोन के बाजार में बैंकों की हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) जैसी दिग्गज कंपनियां अब भी इस सेक्टर पर राज कर रही हैं. सुरक्षित निवेश और आसानी से मिलने वाले कर्ज के कारण आम लोगों के बीच गोल्ड लोन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.
Gold Silver Rates Live: रिटेल लोन में गोल्ड लोन का जलवा, होम लोन के बाद दूसरा सबसे बड़ा सेगमेंट
मैक्वेरी (Macquarie) की रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्ड लोन अब हाउसिंग लोन के बाद रिटेल लोन की दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी बन गई है. अगर गोल्ड लोन को छोड़ दें, तो बैंकों की कुल रिटेल बुक में इसकी हिस्सेदारी 14–15% तक पहुंच गई है. इसमें सबसे ज्यादा तेजी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) में देखी जा रही है. वैल्यू और वॉल्यूम दोनों के लिहाज से बाजार में होने वाले लगभग 45–50% गोल्ड लोन अकेले NBFC कंपनियों के जरिए ही बांटे जा रहे हैं.
Gold Silver Price Today Live: दिल्ली से लेकर मुंबई तक, चेक करें सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Silver Rates Live : गोल्ड लोन कंपनियों की चांदी, कर्ज लेने वालों की संख्या में भारी बढ़त
Gold and Silver News Today: सोने के बढ़ते दाम गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं. जेफरीज और मैक्वेरी जैसी ब्रोकरेज फर्मों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में गोल्ड लोन में 30% से 40% की जोरदार ग्रोथ देखी गई है, जो अन्य किसी भी लोन सेगमेंट से कहीं ज्यादा है. नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, रिटेल लोन बाजार में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी करीब 10% तक पहुंच गई है. जानकारों का मानना है कि इस सेक्टर में अभी और बड़ी ग्रोथ की गुंजाइश है, क्योंकि बढ़ते दामों के कारण लोग अपनी ज्वैलरी पर पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा फंड जुटा पा रहे हैं.
Gold Silver Rate Live Updates: सोने की कीमतों में फिर उछाल, $5,200 के करीब पहुंचा भाव
Gold and Silver News Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक एक बार फिर तेज हो गई है और यह $5,200 प्रति औंस के करीब पहुंच गया है. पिछले छह सत्रों में इसमें करीब 6% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस साल अब तक सोना लगभग 20% तक महंगा हो चुका है. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और ईरान पर लगे नए अमेरिकी प्रतिबंधों ने निवेशकों को डरा दिया है, जिसके चलते वे सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर भाग रहे हैं. जनवरी में ₹5,595 के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद आई हल्की गिरावट के बाद अब कीमतें दोबारा $5,000 के ऊपर बनी हुई हैं.
Silver Price Today Live Updates: देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव
Gold and Today News Today: चांदी की कीमतों में भी आज जोरदार तेजी देखी जा रही है और प्रमुख शहरों में भाव इस प्रकार हैं.चांदी की चमक मुंबई में सबसे ज्यादा है, यहां रेट ₹2,69,080 प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी मुंबई के करीब ही ₹2,68,620 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.चांदी के मामले में भी दक्षिण भारत आगे है. चेन्नई में भाव ₹2,69,860 और हैदराबाद में ₹2,69,510 प्रति किलो है. बेंगलुरु में चांदी लगभग ₹2,69,290 के स्तर पर है.कोलकाता में आज चांदी का भाव करीब ₹2,68,720 प्रति किलो चल रहा है.
Gold Price Today Live Updates: देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमतें
Gold Rate Today in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव इन दोनों शहरों से थोड़ा कम ₹1,60,990 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोना लगभग ₹1,61,270 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि कोलकाता में इसका रेट ₹1,61,060 है.दक्षिण भारतीय शहरों में सोने के भाव बढ़े हुए हैं. चेन्नई में यह ₹1,61,740 के साथ टॉप पर है, जबकि हैदराबाद में ₹1,61,520 और बेंगलुरु में ₹1,61,400 का रेट चल रहा है.
Gold, Silver Price Today Live: आज सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में अधिक गिरावट
Gold and Silver News Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक बाजार के संकेतों और घरेलू मांग में कमी के चलते सोना - चांदी दाम लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.एमसीएक्स पर 2 अप्रैल, 2026 की डिलीवरी वाले सोने के भाव में आज नरमी देखी जा रही है. 26 फरवरी की सुबह 09:06 बजे तक, सोना ₹548.00 (0.34%) गिरकर ₹160,597.00 पर आ गया है. चांदी की कीमतों में आज सोने के मुकाबले अधिक गिरावट देखने को मिल रही है. 5 मार्च, 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 09:06 बजे तक ₹3,616.00 (1.35%) की बड़ी गिरावट के साथ ₹264,700.00 पर कारोबार कर रही है.
Gold and silver Rates Live: सोना टूटकर 1.60 लाख रुपये पर आया

Mcx Gold silver Prices Live: चांदी अचानक 3000 रुपये से ज्यादा फिसली

Gold, Silver Rate Price Live: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल
भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल देखी जा रही है. बुलियन वेबसाइट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज भारत में सोने का भाव ₹1,61,560 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी बनी हुई है और यह ₹2,69,570 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. कीमतों में आई इस उछाल ने शादियों के सीजन में खरीदारी करने वालों की चिंता बढ़ा दी है, जबकि निवेशकों के लिए यह मुनाफे का दौर साबित हो रहा है.
Gold, Silver Rate Today Live: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के ताजा रेट
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) 0.3% की बढ़त के साथ $5,184.43 प्रति औंस पर पहुंच गया है. इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमतों ने तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर को छू लिया था. वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में मामूली 0.5% की गिरावट देखी गई और यह $5,199.20 पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी (Spot Silver) 0.1% चढ़कर $89.49 प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो बुधवार को अपने तीन हफ्ते के हाई लेवल पर थी.
Gold, Silver Rate Today Live: ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
Gold and Silver News Today: ग्लोबल मार्केट में गुरुवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. डॉलर की कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशक एक बार फिर सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं. बाजार के जानकारों का मानना है कि अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी को लेकर चल रही उथल-पुथल ने भी निवेशकों के बीच डर का माहौल बनाया है, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी की कीमतों को मिल रहा है.