विज्ञापन

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी में लौटी रौनक! जानिए आज 15 अप्रैल को कहां सस्‍ता और कहां महंगा हुआ गोल्‍ड सिल्‍वर?

Gold Silver Rates Today: आज बुधवार, 15 अप्रैल को घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई, वहीं चांदी मं करीब आधा फीसदी या 1,200 रुपये की बढ़त देखी जा रही है.

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी में लौटी रौनक! जानिए आज 15 अप्रैल को कहां सस्‍ता और कहां महंगा हुआ गोल्‍ड सिल्‍वर?
Gold Silver Prices: क्‍या चल रहे हैं सोना-चांदी के भाव?

Gold-Silver Rates Up: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता होने की उम्‍मीद से एक ओर जहां शेयर बाजार में रौनक लौटी है, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में भ हल्‍का उछाल देखा जा रहा है. आज बुधवार, 15 अप्रैल को घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई, वहीं चांदी मं करीब आधा फीसदी या 1,200 रुपये की बढ़त देखी जा रही है. MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना 1,54,997 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिख रहा है, वहीं चांदी 2,54,049 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करता दिख रहा है. 

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर आज सोने के भाव 4,895.40 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई को छूने के बाद वापस नीचे आए और ये 4,841.20 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा. अमेरिकी डॉलर अपने एक महीने से अधिक के निचले स्तर से वापस संभला है. डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए बुलियन जैसी डॉलर-मूल्यवर्ग वाली वस्तुएं (Commodities) महंगी हो जाती हैं.

किस शहर में सस्‍ता, कहां महंगा हुआ सोना-चांदी? 

आज यानी 15 अप्रैल को देश के प्रमुख महानगरों में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. चेन्नई में सोने के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹155,210 और 22 कैरेट की कीमत ₹142,276 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में सोना तुलनात्मक रूप से सस्ता है, जहां 24 कैरेट के लिए ₹154,420 और 22 कैरेट के लिए ₹141,552 का भाव चल रहा है. मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे अन्य बड़े शहरों में भी कीमतें ₹1.54 लाख से ₹1.55 लाख (24K) के दायरे में बनी हुई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई में सोने-चांदी के भाव: 15 अप्रैल

  • 24 कैरेट सोना: ₹154,690 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹141,799 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 फाइन): ₹253,920 प्रति 1 किलो

नई दिल्ली में सोने-चांदी के भाव: 15 अप्रैल

  • 24 कैरेट सोना: ₹154,420 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹141,552 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 फाइन): ₹253,480 प्रति 1 किलो

कोलकाता में सोने-चांदी के भाव: 15 अप्रैल

  • 24 कैरेट सोना: ₹154,550 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹141,671 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 फाइन): ₹253,740 प्रति 1 किलो

हैदराबाद में सोने-चांदी के भाव: 15 अप्रैल

  • 24 कैरेट सोना: ₹154,930 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹142,019 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 फाइन): ₹254,320 प्रति 1 किलो

बेंगलुरु में सोने-चांदी के भाव: 15 अप्रैल

  • 24 कैरेट सोना: ₹154,880 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹141,973 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 फाइन): ₹254,280 प्रति 1 किलो

चेन्नई में सोने-चांदी के भाव: 15 अप्रैल

  • 24 कैरेट सोना: ₹155,210 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹142,276 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 फाइन): ₹254,820 प्रति 1 किलो

अहमदाबाद में सोने-चांदी के भाव: 15 अप्रैल

  • 24 कैरेट सोना: ₹154,960 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹142,047 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 फाइन): ₹254,420 प्रति 1 किलो

चांदी की कीमतों की बात करें तो यहां भी चेन्नई ₹254,820 प्रति किलो के साथ सबसे महंगा बाजार बना हुआ है. अहमदाबाद और हैदराबाद में चांदी के भाव ₹2.54 लाख के पार हैं, जबकि दिल्ली और कोलकाता में यह ₹253,480 से ₹253,740 के बीच कारोबार कर रही है. महानगरों के बीच कीमतों में यह मामूली अंतर स्थानीय करों (Local Taxes), चुंगी और परिवहन लागत की वजह से दिखाई दे रहा है, लेकिन कुल मिलाकर पूरे देश में कीमती धातुओं के दाम आज ऊंचे स्तरों पर टिके हुए हैं.

सोने-चांदी पर क्‍या है एक्‍सपर्ट की राय?

मैरेक्स (Marex) के एनालिस्‍ट एडवर्ड मीर ने रॉयटर्स को बताया, 'शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतें मध्य पूर्व (Middle East) की खबरों पर रिएक्‍ट कर रही हैं, जहां दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने की उम्मीद है.' उन्होंने आगे कहा, 'अगर यह बातचीत फिर से विफल होती है, तो हम पुराने पैटर्न पर वापस लौट सकते हैं, जिसमें सोने के दाम कम, डॉलर मजबूत और इक्विटी की कीमतें गिर जाती हैं.' 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल 113 रुपये और डीजल 123 का बिकता, अगर...! हर दिन 1,600 करोड़ रुपये का नुकसान सह रहीं कंपनियां 

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Rates Today, Gold Silver Prices, Gold Silver Prices Today, Gold Silver Prices Drop, Mcx Gold Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com